हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Welcome To The Jungle ने 14वें दिन भी छापे करोड़ों, 2 हफ्तों में अक्षय कुमार की फिल्म ने कितनी की कमाई?

Welcome To The Jungle Box Office Collection: अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ सिनेमाघरों में छाई हुई है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 2 हफ्तों में धमाकेदार कमाई कर ऑडियंस को मालामाल कर दिया है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म की स्टारकास्ट की खूब तारीफ की जा रही है. चलिए जानते हैं फिल्म ने अब तक कितनी कमाई कर ली है.

विज्ञापन

Welcome To The Jungle Box Office Collection: अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 14 दिन हो गए हैं. फिल्म ने दूसरे हफ्ते भी करोड़ों की कमाई कर मेकर्स को मालामाल कर दिया है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म की स्टारकास्ट की एक्टिंग की खूब तारीफ की जा रही है. अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग को ऑडियंस काफी पसंद कर रही है. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 100 करोड़ के क्लब में भी एंट्री मार ली है. चलिए जानते हैं अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की है.

‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार ‘वेलकम टू द जंगल’ ने 14वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 2.15 करोड़ की कमाई की. फिल्म की हिंदी ऑक्यूपेंसी 11% रही. वहीं शोज की बात करें तो फिल्म के शोज 6,092 रहे. पहले हफ्ते से दूसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली है. लेकिन इसके बावजूद भी इस फिल्म ने अपनी जगह 100 करोड़ी फिल्म में पक्की कर ली है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म की कॉमेडी की खूब तारीफ की जा रही है.

यह भी पढ़ें: एक्शन, कॉमेडी और रोमांच का मिलेगा फुल डोज, इस शुक्रवार दस्तक देंगी ये 5 फिल्में

विज्ञापन

2 हफ्तों में कितनी की कमाई?

भारत में फिल्म ने 14 दिनों में 125.05 करोड़ की धमाकेदार कमाई कर ली है. वहीं फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 148.61 करोड़ है. दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 180.06 करोड़ की कमाई कर ली है. अपकमिंग दिनों में भी फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिल सकता है. जिससे फिल्म की कमाई का आंकड़ा जल्द ही 200 करोड़ पहुंच सकता है. अब देखना दिलचस्प है कि फिल्म आने वाले दिनों में कितने नोट छाप सकती है.

यह भी पढ़ें: Alpha Box Office Collection Day 7: सात दिन बाद भी 50 करोड़ क्लब से दूर आलिया की ‘अल्फा’, गुरुवार को कमाए महज इतने करोड़

विज्ञापन

फिल्म की स्टारकास्ट

‘वेलकम टू द जंगल’ की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें अक्षय कुमार के साथ-साथ कई सितारे नजर आए. इनमें रवीना टंडन, दिशा पाटनी, जैकी श्रॉफ, जैकलीन फर्नांडिस, अरशद वारसी, सुनील शेट्टी, परेश रावल, राजपाल यादव, श्रेयस तलपड़े और जॉनी लिवर जैसे कई सितारे शामिल हैं. इन सभी सितारों ने अपनी एक्टिंग से ऑडियंस को खूब एंटरटेन किया. वहीं इस फिल्म को अहमद खान ने डायरेक्ट किया है.

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola