एक्शन, कॉमेडी और रोमांच का मिलेगा फुल डोज, इस शुक्रवार दस्तक देंगी ये 5 फिल्में

आप भी सिनेमाघरों में फिल्में देखने का प्रोग्राम बना रहे हैं, तो यह शुक्रवार काफी शानदार होने वाला है. दरअसल, 10 जुलाई को 1 या 2 नहीं बल्कि 5 बड़ी फिल्में थिएटर्स में दस्तक देने वाली है. इन फिल्मों में आपको एक्शन के साथ-साथ जबरदस्त कॉमेडी भी देखने को मिलने वाला है.

Friday release
1 / 6

फिल्म लवर्स के लिए 10 जुलाई काफी शानदार और जबरदस्त होने वाला है. क्योंकि, इस दिन 5 फिल्में बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है, जिनमें आपको कई सारे ऑप्शन मिलने वाले हैं. इस लिस्ट में कॉमेडी से लेकर एक्शन फिल्मों का भी नाम मौजूद है. जिनमें बॉलीवुड और साउथ की फिल्मों का नाम शामिल है. इतना ही नहीं एक मूवी ऐसी है, जो सिनेमाघरों में नहीं बल्कि ओटीटी पर दस्तक देने वाली है. चलिए जानते हैं इन 5 मूवीज के बारे में.

विज्ञापन

धमाल 4

धमाल 42 / 6

लिस्ट में पहला नाम अजय देवगन की मच अवेटेड फिल्म 'धमाल 4' का आता है. यह फिल्म धमाल फ्रेंचाइजी की 4 मूवी है, जिसमें सिंघम (अजय देवगन) के साथ अरशद वारसी, संजय मिश्रा, जावेद जाफरी, रितेश देशमुख, और रवि किशन अहम किरदार में नजर आने वाले हैं. यह मूवी 10 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है.

विज्ञापन

इक्का

इक्का3 / 6

दूसरे स्थान पर सनी देओल की फिल्म 'इक्का' का नाम मौजूद है, जिसका दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. हालांकि, सनी पाजी की यह मूवी ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 10 जुलाई को स्ट्रीम होने वाली है. इस मूवी में सनी देओल और अक्षय खन्ना अहम किरदार में नजर आ रहे हैं. यह एक कोर्टरूम ड्रामा है.

लेनिन

लेनिन4 / 6

तीसरे नंबर नागार्जुन के बेटे अखिल अक्किनेनी और एक्ट्रेस भाग्य श्री बोरसे की फिल्म ‘लेनिन’ नाम काबिज है. इस मूवी को तेलुगु भाषा में रिलीज किया जाएगा, जो एक्शन से भरपूर है. इस मूवी का डायरेक्शन मुरली किशोर अबुरू ने किया है.

विज्ञापन

वासुदेव सुथम

वासुदेव सुथम5 / 6

चौथे स्थान पर तेलुगु फिल्म ‘वासुदेव सुथम’ का नाम शामिल है, जो एक एक्शन मूवी है. इस मूवी में मास्टर महेंद्रन, अंबिका वाणी, जॉन विजय, और राजीव कनाकला जैसे कलाकारों ने अहम किरदार निभाया है. यह मूवी 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. अगर आप एक्शन मूवी के शौकीन है और तेलुगु भाषा की समझ रखते हैं, तो इस मूवी को देखने का प्लान बना सकते हैं.

इधयम मुरली

इधयम मुरली6 / 6

लिस्ट में आखिरी नाम तमिल फिल्म 'इधयम मुरली' का आता है. इस मूवी का निर्माण आकाश भास्करन ने किया है. वहीं फिल्म प्रीति मुखुंधन, कायादु लोहार और अथर्वा मुरली ने अहम रोल प्ले किया है. इतना ही नहीं तमिल सिनेमा की इस मूवी में फहाद फासिल का कैमियो भी देखने को मिलने वाला है. यह फिल्म शुक्रवार यानी 10 जुलाई को थिएटर्स में रिलीज होने वाली है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन