Vijay Varma Tamannaah Bhatia Wedding Plans: बी-टाउन के पॉपुलर रूमर्ड लव बर्ड्स तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) और विजय वर्मा (Vijay Varma) इन दिनों हर जगह साथ स्पॉट होते हैं। इनकी केमिस्ट्री पर तो फैंस भी प्यार लुटाते हैं। दोनों की जोड़ी पहले तो फैंस को हैरान करती थी लेकिन अब इन्हें खूब पसंद किया जा रहा है। वहीं, फैंस को इंतजार है कि कब इन दोनों की शादी होगी। ऐसे में अक्सर तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा से यही सवाल किया जाता है कि आखिर दोनों कब शादी के बंधन में बंधेंगे।
यह भी पढ़ें: Allu Arjun ने बिना फीस लिए की Pushpa 2! फिर भी कमा लेंगे फिल्म से करोड़ों, आखिर कैसे?
कब होगी विजय की शादी?
अब एक्टर ने फैंस को इस सवाल का जवाब दे दिया है। उनकी बात सुनकर तो ऐसा लग रहा है जैसे उनकी शादी होना मुश्किल ही है। शायद अभी तमन्ना -विजय से शादी नहीं करना चाहतीं। लेकिन ऐसा क्यों कहा जा रहा है ये भी जान लेते हैं। दरअसल, अब विजय से हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान पूछा गया कि आप शादी कब करेंगे? इसके जवाब में एक्टर ने जो कहा वो सुनकर फैंस के भी कान खड़े हो जाएंगे।
क्या तमन्ना नहीं करना चाहतीं शादी?
एक्टर ने अपने वेडिंग प्लान्स पर बात करते हुए कहा, ‘कोई लड़की नहीं चाहती कि मैं शादी करूं, पहली बात तो! ना तो इसका जवाब मैं माताजी को दे पता हूं ना किसी और को।’ अब एक्टर का ये बयान सुर्खियों में बना हुआ है। बता दें, ऐसा कहा जाता है कि इनकी लव स्टोरी की शुरुआत ‘लस्ट स्टोरीज 2’ के सेट पर हुई थी। शूटिंग के दौरान ये दोनों एक-दूसरे को दिल दे बैठे और अब ये दोनों डेटिंग कर रहे हैं।
विजय पर फैमिली प्रेशर
अब देखना होगा कि कब ये दोनों शादी के बंधन में बंधते हैं। वैसे ये बात कई बार सामने आ चुकी है कि विजय पर शादी को लेकर काफी फैमिली प्रेशर बना हुआ है। ऐसे में हो तो ये भी सकता है कि हालातों को देखते हुए तमन्ना शादी के लिए हां कर दें। बस फिर तमन्ना के हां करते ही विजय भी घोड़ी चढ़ जाएंगे। अब फैंस इनकी शादी का ही इंतजार कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
3 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines