Allu Arjun ने बिना फीस लिए की Pushpa 2! फिर भी कमा लेंगे फिल्म से करोड़ों, आखिर कैसे?

Allu Arjun Pushpa 2 Fees: ‘पुष्पा 2’ को लेकर एक बड़ी जानकारी आई है। अल्लू अर्जुन ने इस फिल्म के लिए कोई फीस चार्ज नहीं की अब ऐसा दावा किया जा रहा है।

Allu Arjun Pushpa 2 Fees

Image Credit: Instagram

Allu Arjun Pushpa 2 Fees: ‘पुष्पा: द राइज़’ (Pushpa: The Rise) ने पूरे देश में धूम मचा दी थी। अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) ने इस फिल्म में इतनी बेहतरीन एक्टिंग की है हर कोई उनका फैन हो गया। इस फिल्म में न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया। बल्कि हर किसी को इम्प्रेस कर दिया। पुष्पा का स्टाइल, फिल्म के गाने और डायलॉग्स सब कुछ सुपरहिट रहा। अभी लोग लोगों पर पुष्पा का फीवर चढ़ा रहता है। ऐसे में अब मेकर्स जल्द ही ‘पुष्पा 2’ ((Pushpa 2) लाने की तैयारी कर रहे हैं। इसी बीच अब इस फिल्म को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अल्लू अर्जुन ने फ्री में की पुष्पा 2

अब इस फिल्म के लिए अल्लू अर्जुन ने कितनी फीस चार्ज की है इसे लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ रही है। बीते काफी समय से ऐसी खबरें थीं कि एक्टर ने पहले पार्ट के हिट होने के बाद अपनी फीस बढ़ा दी है। इस फिल्म के लिए वो मेकर्स से एक मोटी रकम चार्ज करने वाले हैं। हालांकि अब तो कुछ और ही दावा किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ‘पुष्पा 2’ के लिए अल्लू अर्जुन ने कोई फीस नहीं ली और वो फ्री में इस फिल्म में काम करने वाले हैं। हालांकि, जब ये फिल्म रिलीज़ होगी तो वो करोड़ी की कमाई करने वाले हैं लेकिन कैसे ये भी जान लेते हैं।

विज्ञापन

फिर कैसे कमाएंगे करोड़ों?

ऐसा कहा जा रहा है कि इस फिल्म के लिए अल्लू अर्जुन ने फीस लेने से मना कर दिया है। लेकिन इस फिल्म के फाइनल रेवेन्यू में उनका 33% हिस्सा होगा। फिल्म जो भी कमाई करती है उसके ओटीटी राइट्स, सैटेलाइट राइट्स और थिएटर राइट्स सब मिलाकर उसका 33% एक्टर का होगा। हालांकि, अभी तक इस खबर को ऑफिशियली कंफर्म नहीं किया है।

Whtasapp Channel Logo Template (1)

विज्ञापन

किसके पास है ‘पुष्पा 2’ के राइट्स?

बता दें, इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘पुष्पा’ के ओटीटी राइट्स अमेजन प्राइम वीडियो को मिले हैं। प्राइम ने 30 करोड़ में इस फिल्म के राइट्स खरीद लिए हैं। वहीं, ‘पुष्पा 2’ के राइट्स नेटफ्लिक्स के पास हैं। 90 करोड़ में ‘पुष्पा 2’ की ओटीटी डील हुई है। इस फिल्म को अगले साल रिलीज किया जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ