अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकनी पड़ी KBC की शूटिंग

बॉलीवुड के बिग-बी अमिताभ बच्चन के जाने-माने क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ की शूटिंग पिछले एक हफ्ते से रुकी हुई है, जिसकी वजह अभिनेता की खराब तबीयत है.

Amitabh Bacchan

KBC की शूटिंग पिछले एक हफ्ते से रुकी हुई है, जिसकी वजह अभिनेता अमिताभ बच्चन की खराब तबीयत है. Photo: Instagram ( sonytvofficial )

बॉलीवुड के बिग-बी अमिताभ बच्चन के जाने-माने क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ की शूटिंग पिछले एक हफ्ते से रुकी हुई है, जिसकी वजह अभिनेता की खराब तबीयत है. सूत्रों के मुताबिक, अमिताभ बच्चन की तबीयत ठीक नहीं है, जिसके चलते मेकर्स को नए एपिसोड्स की शूटिंग कुछ समय के लिए रोकनी पड़ी है. इस बीच, चैनल अपनी दिवाली स्पेशल प्रोग्रामिंग के तहत सेलिब्रिटी मेहमानों वाले पुराने एपिसोड्स ऑन एयर कर रहा है.

विज्ञापन

क्या है वजह?

सूत्रों के हवाले से पता चला है कि हाल ही में शूट किए गए एक बड़े सेलिब्रिटी एपिसोड में रणबीर कपूर, साई पल्लवी और रवि दुबे शामिल थे, जो अपनी आने वाली फिल्म ‘रामायण’ को प्रमोट करने आए थे. असल में, इस एपिसोड को फिल्म की रिलीज के वक्त टेलीकास्ट करने का प्लान था. लेकिन अमिताभ बच्चन की खराब सेहत की वजह से चैनल को अपनी प्लानिंग में बदलाव करना पड़ा. जानकारी के मुताबिक, फिल्म की रिलीज तक इंतजार करने के बजाय, चैनल ने पिछले हफ्ते ‘रामायण’ एपिसोड के साथ अपने ‘दिवाली स्पेशल वीक’ की शुरुआत कर दी.

विज्ञापन

बिग-बी के घर को निशाना बनाने की धमकी मिली थी

आपको बता दें कि हाल ही में मुंबई की मेयर को ईमेल के जरिए अमिताभ बच्चन के घर को निशाना बनाने की धमकी मिली थी. टाइगर श्रॉफ के घर पर हुई फायरिंग की जांच के दौरान ये भी पता चला कि आरोपियों के निशाने पर अमिताभ बच्चन का घर ‘जलसा’ भी था और वहां की रेकी भी की गई थी. लेकिन केबीसी की शूटिंग रुकने और सुरक्षा से जुड़ी चिंताओं से कोई लेना-देना नहीं है. हालांकि फिर भी अमिताभ बच्चन की सेफ्टी में और कड़ाई की गई है. रविवार को अमिताभ बच्चन ने बुलेटप्रूफ कांच की दीवार के पीछे खड़े होकर अपने फैन्स का अभिवादन किया. इस दौरान उनके साथ अभिषेक बच्चन भी मौजूद रहे.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ