IND U19 vs PAK U19: कितने बजे शुरू होगा भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी पूरी डिटेल्स

अंडर-19 एशिया कप में भारतीय टीम की अगली टक्कर पाकिस्तान के साथ होने वाली है. भारत ने अपने पहले मैच में नेपाल को हराया था. टीम इंडिया अब पाक को हराकर टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश करना चाहेगी.

IND U19 vs PAK U19

भारत और पाकिस्तान के बीच होगी कड़ी टक्कर (Photo: X)

IND U19 vs PAK U19: अंडर-19 एशिया कप में भारतीय टीम ने जोरदार शुरुआत की है. अपने पहले ही मैच में टीम इंडिया ने नेपाल को 10 विकेट से बुरी तरह हरा दिया. पहले गेंदबाजों का जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिला. नेपाल का कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर टिक नहीं पाया. बाद में बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बैटिंग की. खैर अब भारत की नजरें पाकिस्तान के साथ होने वाले मैच पर टिकी हैं. टीम इंडिया इस मैच को जीतकर सेमीफाइनल में शानदार अंदाज में प्रवेश कर सकती है. दोनों टीमों के बीच मुकाबला हमेशा रोमांचक रहता है. इस बार भी कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी. आइए जानते हैं भारत-पाक के बीच मुकाबला कितने बजे शुरू होगा और आप इसे कहां लाइव देख सकते हैं.

विज्ञापन

कब और कहां खेला जाएगा भारत बनाम पाकिस्तान मैच?

भारत और पाकिस्तान के मैच को लेकर सभी उत्साहित हैं. दोनों टीमों के बीच मुकाबला रविवार, 8 नवंबर को होने वाला है. ओमान के अल अमेरात स्टेडियम में दोनों टीमों की टक्कर होगी. आप सभी जानते हैं कि 8 नवंबर को भारत में दिवाली मनाई जाएगी. टीम इंडिया पाकिस्तान को हराकर भारतीय फैंस को खुश कर सकती है.

विज्ञापन

कितने बजे शुरू होगा मैच?

भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे शुरू होगा. इससे आधे घंटे पहले टॉस के लिए दोनों कप्तान मैदान पर उतरेंगे. भारत में इस मुकाबले को सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर लाइव देखा जा सकता है. वहीं इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप पर भी उपलब्ध रहेगी.

विज्ञापन

दोनों टीमों की शानदार शुरुआत

भारत और पाकिस्तान ने अंडर-19 एशिया कप में जीत के साथ शुरुआत की है. भारत ने नेपाल को 10 विकेट से हराया है. वहीं पाकिस्तान ने अपने पहले मैच में मलेशिया को 9 विकेट से मात दी है. पाकिस्तान की बल्लेबाजी काफी तगड़ी लग रही है. बल्लेबाजों ने मलेशिया के खिलाफ 225 रनों का लक्ष्य सिर्फ एक विकेट खोकर हासिल कर लिया था. ऐसे में भारतीय टीम को सावधान रहना पड़ेगा. वैसे नेपाल के खिलाफ टीम इंडिया के गेंदबाजों ने भी अपना दम दिखाया है. दोनों टीमों में से जो भी जीतेगा उसे सेमीफाइनल का टिकट मिल जाएगा.

दोनों टीमों का स्क्वाड

भारत- आर्यवीर सहवाग, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), लक्ष्य राजेश रायचंदानी (कप्तान), अर्जुन राजपूत, ईशान सूद, काव्या पटेल, मनाल चौहान, मोहित उलवा, यशवीर गौड़, वीके विनीत, यशबर्धन चौहान, रजत बघेल, कुशाग्र ओझा, शाविन विनोद और आर्यन सवासानी.

विज्ञापन

पाकिस्तान- अब्दुल कादिर, अहमद हुसैन, अली रजा, हमजा जहूर (विकेटकीपर), फरहान यूसुफ (कप्तान), हसनैन अब्बास डार, जहांगीर बिलाल, मोहम्मद सय्याम, नकाब शफीक, रिजवानुल्लाह, उस्मान खान, अब्दुल सुभान, मोहम्मद हुजैफा, हुजैफा अहसन और हयाम खान.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ