Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

Vijay-Rashmika की शादी में ‘मान्यवर’ को हुआ तगड़ा मुनाफा, वेडिंग कैंपेन ने तोड़ा इंटरनेट, 72 घंटों में 30 करोड़ व्यूज पार

Made For Each Other Campaign Success: कपड़ा ब्रांड 'मान्यवर-मोहे' ने विजय-रश्मिका ने शादी के तुरंत बाद उनका वेडिंग कैंपेन से जुड़ा वीडियो रिलीज किया, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया. वीडियो ने 72 घंटे में 30 करोड़ से ज्यादा व्यूज बटोरे. इससे ब्रांड को काफी मुनाफा हुआ.

Author
Edited By : Archi Tiwari Updated: Mar 10, 2026 09:29
Vijay Rashmika wedding manyavar campaign (2)
Vijay Rashmika wedding manyavar campaign (2)

Manyavar Mohev Vijay Rashmika Wedding Campaign: साउथ एक्टर्स Vijay-Rashmika की शादी ने पूरे देश में तहलका मचा रखा है. सुपरस्टार विजय और रश्मिका ने उदयपुर में सात फेरे लिए. यह शादी फैंस के लिए बड़ी खास थी. वहीं विजय-रश्मिका ने भी शादी की खुशी में देशभर में मिठाईयां बटवाईं. इस खुशी के मौके पर जोड़े ने ‘मान्यवर-मोहे’ के लिए खूबसूरत वेडिंग कैंपेन किया. इस कैंपेन का नाम है ‘Made For Each Other’. शादी के कुछ ही समय बाद इसका वीडियो रिलीज किया गया, जिसने इंटरनेट हिला दिया. वीडियो में रश्मिका ‘मान्यवर-मोहे’ की खूबसूरत साड़ी और विजय शेरवानी में नजर आए.

यह भी पढ़ें: Box Office Collection Day 11: मंडे टेस्ट में The Kerala Story 2 का क्या रहा हाल? जानें अब

---विज्ञापन---

72 घंटे में 30 करोड़ से ज्यादा व्यूज

‘मान्यवर-मोहे’ का ये वेडिंग कैंपेन सफल रहा. यह कैंपेन लॉन्च होने के सिर्फ 72 घंटे के अंदर सभी प्लेटफॉर्म पर 30 करोड़ यानी 300 मिलियन से ज्यादा व्यूज पार हो गए. इंस्टाग्राम पर अकेले एक पोस्ट को 10 करोड़ से ज्यादा व्यूज और 80 लाख से ज्यादा लाइक्स मिले. यह रिकॉर्ड तोड़ दिया. पहले लुई विटॉन के मैसी-रोनाल्डो वाले ऐड में 81 लाख लाइक्स थे, लेकिन विजय-रश्मिका वाले ने उसे पीछे छोड़ दिया. देशभर में विजय-रश्मिका की केमिस्ट्री को सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है. फैंस तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Salman Khan के पिता सलीम खान को इस हफ्ते अस्पताल से मिल सकती है छुट्टी, हेल्थ पर आया

---विज्ञापन---

मान्यवर को हुआ बड़ा फायदा

विजय-रश्मिका की शादी को ‘मान्यवर-मोहे’ ने सबसे अच्छी तरह इस्तेमाल किया. शादी के तुरंत बाद सभी विजय-रश्मिका के जोड़े की सुंदरता में डूबे थे, जिस पर ब्रांड ने ये वेडिंग कैंपेन लॉन्च कर दिया. इससे ब्रांड को बड़ा मुनाफा हुआ. ग मान्यवर के कपड़ों को लेकर बात कर रहे हैं. ब्रांड की सेल बढ़ने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स कहती हैं कि यह कैंपेन बहुत तेजी से बनाया गया, सिर्फ तीन दिन में. इससे साबित होता है कि सही समय पर सही काम करने से कितना बड़ा असर पड़ता है.

फैंस की खुशी और ब्रांड की स्मार्ट चाल

फैंस विजय और रश्मिका को ‘विरोश’ कहकर पुकारते हैं. इस कैंपेन ने उनकी जोड़ी को और मजबूत किया. लोग कह रहे हैं कि यह ऐड असली शादी जैसा लगता है. भावनाएं, संगीत और ट्रेडिशनल लुक सब कुछ परफेक्ट था. अमित त्रिवेदी का म्यूजिक भी कमाल का है. इससे मान्यवर ने न सिर्फ व्यूज कमाए, बल्कि ब्रांड की इमेज भी मजबूत की.

यह भी पढ़ें: 9 करोड़ में बनी इस तमिल फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, मेकर्स को हुआ 363% का

First published on: Mar 10, 2026 09:29 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.