Salman Khan के पिता सलीम खान को इस हफ्ते अस्पताल से मिल सकती है छुट्टी, हेल्थ पर आया अपडेट

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के पिता सलीम खान करीब तीन हफ्तों से मुंबई के लीलावती अस्पताल में एडमिट है. हालांकि आप उनकी छुट्टी की खबरें भी सामने आ रही है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

salman khan and salim khan

सलीम खान की कैसी है तबीयत

बॉलीवुड के मशहूर फिल्म लेखक और सलमान खान के पिता सलीम खान पिछले कई हफ्तों से बीमार चल रहे हैं, जिसकी वजह से वो मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं. सलीम खान की तबीयत 17 फरवरी को सुबह 7-8 बजे अचानक बिगड़ी थी, जिसके बाद उनके फैमिली डॉक्टर ने उन्हें लीलावती हॉस्पिटल में एडमिट कराया था. मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो सलमान खान के पिता सलीम खान को जल्द अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है. सलीम खान जब हॉस्पिटल में एडमिट हुए, तो सलमान खान का पूरा परिवार अस्पताल के बाहर देखा गया था. इतनी ही नहीं सलमान खान ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ की शूटिंग भी रोक दी थी.

विज्ञापन
विज्ञापन

कब हुई थी सलीम खान की तबीयत खराब

आपको बता दें की फिल्म के मशहूर लेखक सलीम खान की तबीयत 17 फरवरी को अचानक बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें लीलावती अस्पताल में एडमिट कराया गया था. जहां डॉक्टरों ने जानकारी दी थी कि उन्हें ब्रेन हेमरेज और क्लॉटिंग हुआ था, जिसकी वजह से तबीयत खराब हो गई थी. हालांकि, अब सलीम खान साहब की तबीयत में अभी सुधार देखने को मिल रहा है. सलमान खान के पिता सलीम खान का इलाज लीलावती अस्पताल के सीनियर डॉक्टर जालिम प्रकार की देख रेख में किया जा रहा है.

विज्ञापन

सलीम खान से मिलने उमड़ा बॉलीवुड

दरअसल सलीम खान साहब की जब तबीयत बिगड़ी थी, तो अस्पताल में देखने के लिए पूरा बॉलीवुड उमड़ गया था. बता दें कि अस्पताल में सलीम खान को देखने के लिए आमिर खान, शाहरुख खान, शिल्पा शेट्टी, संजय दत्त और जावेद अख्तर जैसे कई बॉलीवुड हस्तियां अस्पताल पहुंच गए थे. सलीम खान की तबीयत अब ठीक है और वह खतरे से बाहर है. हालांकि, अब भी वह आईसीयू में है. आपको बता दें कि बॉलीवुड में सलीम खान ने बतौर लेखक जावेद अख्तर संग मिलकर लगभग 24 ब्लॉकबस्टर फिल्मों की कहानी को लिखा है.जिसमें, शोले, सीता और गीता, दीवार, मिस्टर इंडिया और जंजीर जैसी कई बेहतरीन फिल्में मोजूद हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ