---विज्ञापन---

Dhurandhar 2 BO Collection: ‘धुरंधर 2’ ने 16 दिनों में 1500 करोड़ किए पार, तीसरे हफ्ते में आते ही छापे करारे नोट

Dhurandhar 2 Box Office Collection: रणवीर सिंह की 'धुरंधर: द रिवेंज' ने सोशल मीडिया पर तहलका मचाया हुआ है. इसके साथ ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी महज 16 दिनों में 1500 करोड़ का आंकड़ा पूरा कर लिया है. चलिए जानते हैं फिल्म ने अब तक कितनी कमाई की है?

---विज्ञापन---

Dhurandhar 2 Box Office Collection: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ सिनेमाघरों में छाई हुई है. फिल्म की कमाई में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है. महज 16 दिनों में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1500 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. तीसरे हफ्ते में आकर भी फिल्म की कमाई की रफ्तार धीमी नहीं हो रही है. वहीं सोशल मीडिया पर भी स्टारकास्ट की एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही है. फैंस भी रणवीर सिंह से लेकर राकेश बेदी तक के फैन हो गए हैं. वहीं कमाई के मामले में ये फिल्म इस साल की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. चलिए जानते हैं फिल्म ने अब तक कितनी कमाई की है?

‘धुरंधर 2’ ने 16वें दिन कितनी की कमाई?

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ की कमाई में 16वें दिन उछाल देखने को मिला. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 16वें दिन 21.55 करोड़ की कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 27% रही. वहीं शोज की बात करें तो 16वें दिन फिल्म के शोज 13,330 रहे. सोशल मीडिया पर फैंस को ये फिल्म काफी पसंद भी आ रही है. वीकेंड पर फिल्म की कमाई में और ज्यादा उछाल देखने को मिलेगा, जिससे फिल्म की कमाई और बढ़ जाएगी.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Jio Hotstar पर 2 घंटे 55 मिनट की इस क्राइम थ्रिलर ने मचाया गदर, IMDb 9.2 रेटिंग के साथ मचा रही धूम

‘धुरंधर 2’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

‘धुरंधर 2’ ने 16 दिनों में भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 1,148.58 करोड़ कर लिया है. इसके साथ ही 959.37 करोड़ भारतीय नेट कलेक्शन है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनियाभर में ‘धुरंधर 2’ ने 1,523.58 करोड़ की धमाकेदार कमाई कर ली है. अपकमिंग दिनों में ये आंकड़ा और ज्यादा बढ़ सकता है. अभी तक ये फिल्म रणवीर सिंह के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘आप जैसे नेता…’, Raghav Chadha को लेकर ये क्या बोलीं Disha Patani की बहन खुशबू?

‘धुरंधर: द रिवेंज’ की स्टारकास्ट ने जीता दिल

वहीं ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में रणवीर सिंह के साथ-साथ संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और राकेश बेदी लीड रोल में हैं. इन सभी सितारों की एक्टिंग ने ऑडियंस के दिलों में घर कर लिया है. इनके साथ ही फिल्म में छोटे किरदारों ने भी फैंस को खूब एंटरटेन किया है. आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी ‘धुरंधर 2’ में उनकी पत्नी और बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस यामी गौतम का भी कैमियो देखने को मिला. फिल्म को चारों तरफ से सिर्फ और सिर्फ तारीफें ही मिल रही हैं.

First published on: Apr 04, 2026 06:25 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola