Prabhu Deva के दामन पर लगा बेवफाई का दाग, 3 शर्तों ने तोड़ा नयनतारा से रिश्ता

भारत के ‘माइकल जैक्सन’ कहे जाने वाले प्रभु देवा आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है. दुनिया भर में लोग उनके डांस मूव्स के दिवाने हैं. लेकिन आज हम आपको प्रभु देवा और नयनतारा के रिश्तों के बारे में बताएंगे. दरअसल, नयनतारा प्रभु देवा के लिए अपने धर्म को भी बदलने को तैयार थी. लेकिन प्रभु देवा की शर्तों ने उनका रिश्ता हमेशा के लिए खत्म कर दिया. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

prabhu deva

प्रभु देवा की तीन शर्तों से टूटा नयनतारा से रिश्ता

फिल्मी दुनिया में कई ऐसे कलाकार मौजूद है, जिनकी सफलता की कहानी उनके संघर्ष, मेहनत और हिम्मत की मिसाल बन जाती है. इन कलाकारों में एक नाम प्रभु देवा का भी आता है, जिन्हें लोग भारत का माइकल जैक्सन कहते हैं. हर कोई प्रभु देवा के डांस मूव्स का मुरीद है. उनके डांस के करोड़ों लोग दिवाने हैं. लेकिन कम लोग ही जानते हैं कि प्रभु देवा ने अपने जीवन में कई उतार-चढ़ाव देखा है.

विज्ञापन

आपको बता दें कि एक दिन जब प्रभु देवा डांस कर रहे थे, तभी अचानक उनका शरीर काम करना बंद कर देते है और वो जमीन पर गिर जाते हैं. उन्हें पैरालिटिक अटैक आया था. इतना ही नहीं तीन बच्चों के पिता प्रभु देवा अभिनेत्री नयनतारा के साथ अफेयर को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहे हैं.

विज्ञापन

कब हुई थी प्रभु देवा की शादी

हालांकि, प्रभु देवा की 3 शर्तों ने उनका रिश्ता नयनतारा से खत्म कर दिया. लेकिन एक समय ऐसा भी था, जब नयनतारा और प्रभु देवा के रिश्ते फिल्म इंडस्ट्री में खूब सुर्खियां बटोर रहे थे. हर तरफ सिर्फ नयनतारा और प्रभु देवा के ही चर्चे सुनने को मिल रहे थे. अब बता दें कि प्रभु देवा ने पहली शादी साल 1995 में रामलता से की थी. दरअसल शादी से पहले रामलता एक मुस्लिम थी. लेकिन शादी करने के लिए उन्होंने अपना धर्म बदल लिया और हिंदू धर्म अपना लिया था इतना ही नहीं उन्होंने अपना नाम भी बदलकर लता रख लिया था.

विज्ञापन

प्रभु देवा ने रखे थें तीन

प्रभु देवा और नयनतारा का रिश्ता सिर्फ 3 शर्तों की वजह से टूट गया था. दरअसल, प्रभु देवा से शादी करने के लिए नयनतारा ने धर्म बदलने के लिए भी तैयार हो गई थी. वहीं दूसरी शर्त में प्रभु देवा ने साफ किया था कि पहली शादी से हुए बच्चे प्रायॉरिटी का हमेशा से हिस्सा रहेंगे. हालांकि, प्रभु देवा की तीसरी शर्त ने उनका रिश्ता नयनतारा से खत्म कर दिया था. दरअसल, प्रभु देवा ने तीसरी शर्त में शादी के बाद नयनतारा एक्टिंग छोड़ने को कहा था. इसी शर्त की वजह से दोनों का रिश्ता हमेश के लिए टूट गया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ