---विज्ञापन---

4000 करोड़ के बजट वाली Ramayana में रणबीर कपूर का डबल रोल! वायरल वीडियो में हुआ खुलासा

Ramayana Ranbir Kapoor Double Role: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर रिलीज हो चुका है. वहीं इसके बाद से ही रणबीर कपूर के कई इंटरव्यू वायरल हो रहे हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो डबल रोल पर बात करते नजर आ रहे हैं.

Ramayana Ranbir Kapoor Double Role: रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ का हाल ही में टीजर रिलीज किया गया है. राम अवतार में रणबीर कपूर छा गए, वहीं फैंस को अब इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है. इसी बीच जहां कुछ लोग फिल्म के टीजर के दीवाने हो गए हैं तो कुछ लोग टीजर में दिखाए गए VFX से खुश नहीं हैं. हालांकि राम के अवतार में रणबीर कपूर को देखकर फैंस काफी खुश हुए. वहीं इसी बीच अब एक नया अपडेट सामने आया है. रणबीर कपूर का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें वो अपने किरदार के बारे में खुलकर बातचीत करते नजर आ रहे हैं.

रणबीर कपूर का वीडियो वायरल

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के टीजर को रिलीज करने से पहले इसकी स्पेशल स्क्रीनिंग लॉस एंजेलिस में रखी गई थी. इस दौरान रणबीर कपूर ने अपनी फिल्म के बारे में मीडिया से खुलकर बातें कीं. वहीं जहां रणबीर कपूर साई पल्लवी और यश की तारीफों के पुल बांधते आए तो वहीं दूसरी ओर रणबीर कपूर ने फिल्म बातों-बातों में बता दिया कि वो फिल्म में डबल रोल निभाने वाले हैं. सोशल मीडिया पर भी एक्टर का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: रणदीप हुड्डा की मां की फिल्मों में हुई एंट्री, एक्टर ने पोस्ट शेयर कर दिया मजेदार रिएक्शन

डबल रोल पर क्या बोले रणबीर कपूर?

दरअसल वायरल वीडियो में रणबीर कपूर से पूछा गया कि उन्होंने फिल्म में राम और परशुराम के किरदारों को निभाने के लिए अपनी बॉडी लैंग्वेज और आवाज का इस्तेमाल कैसे किया. इस पर रणबीर कपूर ने कहा कि भगवान विष्णु के कई अवतार हैं, जिनमें भगवान राम और उनसे पहले परशुराम भी शामिल हैं. मुझे इस फिल्म में राम के साथ-साथ परशुराम के किरदार को भी निभाने का मौका मिला, जो मेरे लिए बेहद खास है. एक एक्टर के लिए सिर्फ बॉडी लैंग्वेज नहीं बल्कि किरदार की भावनाओं को समझना जरूरी है और ‘रामायण’ की शूटिंग से पहले मैंने पूरे साल यही समझने की कोशिश की है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2 BO Collection: ‘धुरंधर 2’ ने 16 दिनों में 1500 करोड़ किए पार, तीसरे हफ्ते में आते ही छापे करारे नोट

कब रिलीज होगी ‘रामायण’?

बता दें रणबीर कपूर की ‘रामायण’ 2 पार्ट्स में रिलीज हो रही है. जहां पहला पार्ट 2026 की दिवाली पर रिलीज होगा तो वहीं दूसरा पार्ट साल 2027 की दीवाली पर रिलीज किया जाएगा. वहीं फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें रणबीर कपूर के साथ-साथ साई पल्लवी, यश, सनी देओल और रवि दुबे जैसे बेहतरीन कलाकार हैं. साई पल्लवी फिल्म में सीता बनी हैं, वहीं यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण बने हैं.

First published on: Apr 04, 2026 12:27 PM

End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola