Box Office Collection Day 11: मंडे टेस्ट में The Kerala Story 2 का क्या रहा हाल? जानें अब तक की पूरी कमाई

The Kerala Story 2 Box Office Collection: विवादों के बीच रिलीज हुई द केरल स्टोरी उम्मीद से ज्यादा अच्छा प्रदर्शन कर रही है. 2 हफ्तों में ही फिल्म ने अपनी लागत वसूल ली और अभी भी सिनेमाघरों में जमकर अपनी साख बनाए हुए है. आइए जानते हैं अभी तक की कुल कमाई.

The Kerala Story 2 Day 11 Collection

The Kerala Story 2 Day 11 CollectionThe Kerala Story 2 Day 11 Collection

The Kerala Story 2 Monday Test Result: फिल्म The Kerala Story 2 (जिसका पूरा नाम The Kerala Story 2: Goes Beyond है) ने बॉक्स ऑफिस पर दिन 11 यानी दूसरे सोमवार (मंडे टेस्ट) में अच्छा प्रदर्शन किया है. यह फिल्म 27 फरवरी 2026 को रिलीज हुई थी. अब तक की कमाई देखें तो यह फिल्म सफल साबित हो रही है. आइए जानते हैं इसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन.

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे सोमवार फिल्म का हाल

फिल्म को रिलीज हुए 11 दिन हो चुके हैं. पहले दिन विवादों की वजह से फिल्म की शुरुआत थोड़ी धीमी जरूर हुई थी, लेकिन फिर धीरे धीरे फिल्म ने रफ्तार पकड़ी. अगर दूसरे सोमवार की बात करें तो फिल्म ने कल यानी मंडे को कुल 1.85 करोड़ रुपए की कमाई की है. यह संख्या पहले हफ्ते के मुकाबले कम है क्योंकि सोमवार को आमतौर पर बॉक्स ऑफिस धीमा रहता है. लेकिन फिल्म ने दूसरे वीकेंड में अच्छी पकड़ बनाई थी, जिससे कुल कमाई मजबूत बनी हुई है. इसकी ऑक्यूपेंसी कम रही (करीब 5-6%), लेकिन कोई नई बड़ी रिलीज न होने से फिल्म को फायदा मिला.

अब तक की कुल कमाई

फिल्म ने अब तक 34.70 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है. यह पूरे 11 दिनों की कमाई है, जिसमें उनकी लागत भी वसूल ली गई है. अगर ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 40 करोड़ के आसपास कमाई की है. कम बजट वाली फिल्म के हिसाब ने इसका प्रदर्शन काफी अच्छा है. फिल्म का बजट करीब 28-30 करोड़ रुपये बताया जा रहा है, इसलिए यह अब प्रॉफिट में है.

विज्ञापन

फिल्म के बारे में

द केरला स्टोरी 2 एक नई हिंदी फिल्म है, जिसका पूरा नाम “द केरला स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड” है. यह 2023 में आई पहली फिल्म “द केरला स्टोरी” की अगली कड़ी है. यह फिल्म 27 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. इसके निर्देशक कामाख्या नारायण सिंह हैं और प्रोड्यूसर विपुल अमृतलाल शाह हैं. फिल्म में उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया और ऐश्वर्या ओझा मुख्य भूमिकाओं में हैं. यह ड्रामा और सोशल मुद्दों पर आधारित है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ