रणदीप हुड्डा की मां ने की फिल्मों में एंट्री, एक्टर ने पोस्ट शेयर कर दिया मजेदार रिएक्शन

Randeep Hooda Mother Movie Debut: रणदीप हुड्डा की मम्मी आशा हुड्डा भी फिल्मों में एंट्री कर ली है. हाल ही में एक्टर ने सोशल मीडिया पर मजेदार पोस्ट शेयर कर अपने फैंस को इस बात की जानकारी शेयर की है. चलिए आपको भी बताते हैं एक्टर ने क्या कुछ कहा?

Randeep hooda mother asha debut movie

Randeep Hooda Mother Movie Debut: बॉलीवुड के फेम एक्टर रणदीप हुड्डा की मां आशा हुड्डा चर्चाओं में आ गई हैं. बेटे रणदीप हुड्डा की तरह ही आशा हुड्डा ने भी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रख लिया है. एक्टर की मम्मी अब फिल्मों में शूटिंग कर रही हैं. रणदीप हुड्डा ने इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया पर एक मजेदार पोस्ट शेयर कर दी है. साथ ही उन्होंने फिल्म की पूरी टीम को बधाई भी दी. वहीं एक्टर का रिएक्शन भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. उनके फैंस उनके इस मजेदार अंदाज को काफी पसंद कर रहे हैं. चलिए जानते हैं एक्टर ने क्या कुछ कहा?

विज्ञापन

रणदीप हुड्डा ने किया मजेदार पोस्ट

रणदीप हुड्डा की मम्मी आशा हुड्डा अपनी पहली हरियाणवी फिल्म में दादी का रोल निभा रही हैं. इसी पर रणदीप हुड्डा ने भी मजाकिया लहजे में एक मजेदार पोस्ट शेयर की. एक्टर ने कहा कि जिब मां के रोल का टेम था, टेम ना मिल्या, तै ईब सीधा दादी का. साथ ही उन्होंने कहा कि आपको स्क्रीन पर देखने के लिए बेहद उत्साहित हूं मम्मी. मेरी तरफ से फिल्म की पूरी टीम को बहुत-बहुत शुभकामनाएं. सोशल मीडिया पर एक्टर का ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

कौन हैं रणदीप हुड्डा की पत्नी?

वहीं रणदीप हुड्डा की मम्मी आशा हुड्डा की बात करें तो आशा हुड्डा राजनीति में भी काफी एक्टिव हैं. वो बीजेपी पार्टी में हरियाणा महिला मोर्चा की जनरल सेकेट्री रह चुकी हैं. इसके साथ ही बीजेपी से ही 2 बार विधानसभा चुनाव की दावेदारी भी कर चुकी हैं. वहीं आशा हुड्डा ने अपने फिल्मी डेब्यू के बारे में भी बताया. उन्होंने कहा कि डेढ़ साल पहले हरियाणा की ही रहने वालीं फिल्म क्रिएटर गीतू परी ने उन्हें फिल्म का ऑफर दिया था.

विज्ञापन

क्या है फिल्म का नाम?

आशा हुड्डा ने आगे बताया कि फिल्म का नाम ‘सांगी’ है और वो इस फिल्म में एक दादी का किरदार निभा रही हैं. फिल्म की शूटिंग जींद के आसपास के इलाकों में हो रही है. वहीं बता दें रणदीप हुड्डा ने एक फिल्म की शूटिंग की क्लिप अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी शेयर की है. सोशल मीडिया पर भी रणदीप हुड्डा के फैंस उनकी मम्मी के डेब्यू के लिए उन्हें बधाईयां दे रहे हैं. वहीं पोस्ट के जरिए रणदीप हुड्डा अपनी मां को काफी सपोर्ट कर रहे हैं, जो फैंस को काफी पसंद भी आ रहा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ