Jio Hotstar पर 2 घंटे 55 मिनट की इस क्राइम थ्रिलर ने मचाया गदर, IMDb 9.2 रेटिंग के साथ मचा रही धूम

आपको क्राइम थ्रिलर फिल्में देखना पसंद है, तो आज हम आपके लिए एक जबरदस्त फिल्म लेकर आए हैं, जिससे आप ओटीटी प्लेटफार्म पर देख सकते हैं. इस मूवी को आईएमडीबी ने शानदार रेटिंग दी है. चलिए जानते इस फिल्म के बारे में.

the Godfather

the Godfather फिल्म

हिंदी सिनेमा में कई शानदार क्राईम थ्रिलर फिल्में मौजूद है. लेकिन आज हम आपको हॉलीवुड की फिल्म के बारे में बताएंगे. यह फिल्म रिलीज होते ही दुनियाभर में छा गई थी. हॉलीवुड की इस मूवी को आईएमडीबी ने शानदार रेटिंग से नवाजा है. बता दें कि आज भी हॉलीवुड की इस क्राईम थ्रिलर फिल्म को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है. इस फिल्म की कहानी आज भी लोगों को याद है. हम जिस मूवी की बात कर रहे हैं उसका टाइटल ‘द गॉड फादर’ है.

विज्ञापन
विज्ञापन

‘द गॉडफादर’ की क्या है कहानी

इस मूवी की जबरदस्त कहानी और खतरनाक किरदारों ने लोगों का दिल जीता है. ‘द गॉडफादर’ फिल्म की कहानी की बात करें, तो इस मूवी में साल 1972 की कहानी दिखाई गई है. फिल्म की कहानी शक्तिशाली माफिया परिवार और कोरलेओन परिवार के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है. मूवी की कहानी परिवार के डॉन वीटो कोरलेओन शुरू होती हुई नजर आती है. जो ड्रग्स के व्यापार में शामिल नहीं होने चाहता है और साफ इनकार कर देता है, जिसकी वजह से विरोधी गैंग उसपर जानलेवा हमला करता है.

फिल्म में आगे दिखाया गया है कि परिवार का सबसे छोटा बेटा माइकल कोरलेओन आता है, जो इस अपराध की दुनिया से खुद को बचाने की कोशिश करता था. हालांकि, अब परिवार की बात सामने आई, तो उसने सबसे पहले परिवार को बचाना जरूरी समझता है. इतना ही नहीं अपने पिता और भाइयों पर हुए हमले का बदला लेने के चक्कर में मासूम दिखने वाला इंसान धीरे-धीरे काफी क्रूर और चतुर माफिया लीडर बन जाता है. फिल्म के अंत में या मासूम लड़का अपने सारे दुश्मनों को खत्म कर न्यूयॉर्क का नया गॉडफादर बन जाता है.

विज्ञापन

‘द गॉडफादर’ कितने बजट में बनी थी

आपको बता दें कि ‘द गॉडफादर’ फिल्म का निर्देशन फ्रांसीसी फोर्ट कोपोला ने किया था. इस मूवी में मार्लन ब्रांडो, रॉबर्ट डुवाल, डायने कीटन, अल पचीनो और जेम्स कान ने अहम किरदार निभाया था. ‘द गॉडफादर’ मूवी को बनाने में करीब 6-7 मिलियन डॉलर यानी भारतीय रुपयों में 80 करोड़ खर्च किए गए थे. आपने अभी तक इस मूवी को नहीं देखा है, तो आप इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म जिओ हॉटस्टार पर देख सकते हैं. इतना ही नहीं ‘द गॉडफादर’ को IMDb ने 9.2 का जबरदस्त रेटिंग से नवाजा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ