Vicky Kaushal: विक्की कौशल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘छावा’ (Chhaava) को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म को प्रमोट करने में एक्टर कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। उन्होंने फिल्म में जितनी मेहनत की है, वो ट्रेलर में दिखाई दी है। अब फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वैसे भी विक्की कौशल को स्क्रीन पर देखना हर बार फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होता। लेकिन इसी बीच विक्की कौशल का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है और इसमें एक्टर बेहद दर्द में नजर आ रहे हैं।
विक्की कौशल का दर्द भरा वीडियो वायरल
विक्की कौशल को इस वीडियो में देखने के बाद उनके चाहने वाले भी एक पल के लिए उनका दर्द महसूस कर पाएंगे। एक्टर के मुंह से चीख और चेहरे पर दर्द साफ नजर आ रहा है। ये वीडियो खुद विक्की कौशल ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से पोस्ट किया है। ये देखकर समझ आ रहा है कि कभी-कभी एक्टर्स को किस दर्द से गुजरना पड़ता है? हम तो बस फिल्म देखकर निकाल आते हैं, लेकिन उस किरदार के लिए एक कलाकार न जानें कितनी तकलीफें उठाता है।
दर्द से चीख पड़े विक्की कौशल
ऐसा ही कुछ विक्की कौशल ने भी किया है। तो चलिए जानते हैं कि विक्की कौशल ने अपने हालिया पोस्ट में ऐसा भी क्या शेयर किया है? अपने पोस्ट में विक्की कौशल ने ‘छावा’ के प्रिपरेशन डेज की कुछ यादें शेयर की हैं। इसमें एक्टर इंटेंस वर्कआउट और खतरनाक स्टंट्स की प्रैक्टिस करते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही अपने लुक के लिए बेहद दर्द भी सहते दिख रहे हैं। वीडियो में विक्की कौशल इयर पियर्सिंग करवा रहे हैं। स्टड गन जैसे ही चलती है एक्ट्रेस की चीख निकल जाती है और दर्द से कराहने लगते हैं।
यह भी पढ़ें: Arjun Kapoor की जिंदगी में दुखों ने दी दस्तक? एक के बाद एक क्रिप्टिक पोस्ट किए शेयर
फिल्म के लिए एक्टर ने उठाई तकलीफ
विक्की कौशल को इस दौरान कितना दर्द हुआ है वो उनकी आवाज और चेहरे के एक्सप्रेशंस से पता चल रहा है। अब इस वीडियो को देखने के बाद विक्की के डेडिकेशन की तारीफ की जा रही है। इस फिल्म के लिए उन्होंने अपना वजन भी बढ़ाया है। एक तस्वीर में दिखाई दे रहा है कि विक्की कौशल का वजन 100.5kg है। अब उनके हार्ड वर्क से फैंस खुश हो गए हैं। जब फिल्म 14 फरवरी को रिलीज होगी, तो पता चलेगा कि विक्की को उनकी मेहनत का फल मिलता है या नहीं।
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
22 hrs agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines