Arjun Kapoor की जिंदगी में दुखों ने दी दस्तक? एक के बाद एक क्रिप्टिक पोस्ट किए शेयर

Arjun Kapoor: एक्टर अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे पोस्ट किए हैं कि फैंस भी सोच में पड़ गए कि अब अर्जुन की जिंदगी में कौन-सा दुख आ गया? उनके 2 क्रिप्टिक पोस्ट चर्चा में हैं।

Arjun Kapoor

Arjun Kapoor

Arjun Kapoor: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर अपनी फीलिंग्स का इजहार अक्सर दिल खोलकर करते हैं। एक्टर की जिंदगी में क्या चल रहा है, इसका अंदाजा उनके सोशल मीडिया से भी लगाया जा सकता है। इंस्टाग्राम पर अर्जुन कपूर अपने दिल की बात अक्सर रखते हुए नजर आते हैं। वहीं, जबसे अर्जुन का मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) से ब्रेकअप हुआ है, वो आए दिन कुछ ऐसे पोस्ट डाल रहे हैं जो फैंस बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं कर सकते। अब एक बार फिर सोशल मीडिया पर अर्जुन कपूर का दर्द छलका है।

विज्ञापन

अर्जुन कपूर की लाइफ में चल रही उथल-पुथल?

एक्टर ने एक के बाद एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किए हैं। अर्जुन कपूर अब बेहद दुखी नजर आ रहे हैं। उनके पोस्ट देखने के बाद फैंस को भी उनकी टेंशन हो रही है। ऐसा लग रहा है जैसे एक्टर की लाइफ में कुछ तो बेहद गड़बड़ चल रहा है, जिसे लेकर वो खुलकर अपनी फीलिंग्स एक्सप्रेस नहीं कर पा रहे हैं। वो बस क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर लोगों को हिंट दे रहे हैं कि उनकी लाइफ में कुछ तो गलत हो रहा है। अब अर्जुन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक ऐसा वीडियो पोस्ट कर दिया है जिसे देखकर कोई भी घबरा जाए।

विज्ञापन
Arjun Kapoor

Arjun Kapoor

दर्द पर अर्जुन ने शेयर किया वीडियो

इस वीडियो में कहा जा रहा है, ‘दुख ही बाहर निकलने का एक तरीका है। उससे किसी तरह से पार पा लिया है। बाहर निकलने का एक ही तरीका है उसमें जाना। इसे आप अवॉयड नहीं कर सकते। एक बार कुछ होता है, कोई दुखद घटना, कोई डेथ या कोई सेट बैक, कुछ लोग अपने आपको सुन्न कर लेते हैं। आप सेल्फ मेडिटेट करें। आप खुद को नम करके खुद को डिस्ट्रैक्ट कर रहे हैं। इसका मतलब ये नहीं है कि दर्द नहीं रहा, इसका मतलब है कि आप उसे महसूस नहीं कर रहे हैं। आंसू बेहद हीलिंग होते हैं। मैं ठीक नहीं हूं, ये महसूस करना गलत नहीं है। ये नेचुरल है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

अर्जुन कपूर का क्रिप्टिक पोस्ट किस ओर कर रहा इशारा?

अर्जुन कपूर ने इस वीडियो के बाद अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक और क्रिप्टिक नोट शेयर किया है। इस नोट में लिखा है, ‘गहरी नदियां शांत बहती हैं।’ उनकी इस बात में बेहद गहरा मतलब है। ये पोस्ट देखकर ऐसा लग रहा है जैसे अर्जुन कपूर के मन में तूफान चल रहा है, लेकिन वो शांत रहकर उसे रोकने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, इस तूफान का कारण क्या है? अभी तक अर्जुन कपूर ने वो रिवील नहीं किया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ