तलाक की खूब रही चर्चा, अब सचिन तेंदुलकर के बेटे की शादी में ऐश्वर्या राय-अभिषेक ने बढ़ाई रौनक, हाथों में हाथ डाले आए नजर

Aishwarya Rai-Abhishek Bachchan: भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की 5 मार्च को सानिया चंडोक संग शादी हुई. उनके वेडिंग फंक्शन में राजनीति से लेकर बॉलीवुड स्टार्स तक ने पार्टी की रौनक बढ़ाई. इस दौरान ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ने सभी का ध्यान खींच लिया.

Aishwarya Rai-Abhishek Bachchan

सचिन तेंदुलकर के बेटे की शादी में ऐश्वर्या राय-अभिषेक (Photo- Tahir Jasus)

विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के घर में इस समय जश्न का माहौल है. परिवार में खुशियां आई है. ढोर नगारों के साथ फैमिली में एक और सदस्य शामिल हुआ है. ये उनकी तेंदुलकर परिवार की बहू हैं. सचिन के बेटे अर्जुन ने सानिया चंडोक के साथ शादी कर ली है. उनकी तस्वीरें भी सामने आई हैं. सुर्ख लाल जोड़े में न्यूलीवेड कपल क्या खूब जंचा. इसके साथ ही उनकी पार्टी में राजनीति से लेकर बॉलीवुड गलियारों के सेलेब्स का तांता लगा था, जिसमें अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय ने सारी लाइमलाइट ही चुरा ली.

सचिन तेंदुलकर के बेटे की शादी में जहां बॉलीवुड सेलेब्स ने शिरकत की वहीं, इसी में से एक ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की जोड़ी भी रही. दोनों ने सचिन की बेटे की शादी में शिरकत कर सभी का ध्यान खींच लिया. उनके साथ अमिताभ बच्चन भी दिखे. कपल की ग्रैंड एंट्री ने फैंस का दिल ही जीत लिया. फैंस दोनों की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं.

विज्ञापन

सचिन के बेटे की शादी में अमिताभ बच्चन

Amitabh Bachchan

Photo Credit- Tahir Jasus

ऐश्वर्या राय-अभिषेक की एंट्री

अर्जुन तेंदुलकर की शादी में ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ने बेहद स्टाइलिश अंदाज में एंट्री की. कपल ने जैसे ही वेडिंग वेन्यू में एंट्री की पैपराजी ने उन्हें घेर लिया और दोनों ने मुस्कुराते हुए पोज भी दिया. इस दौरान कपल को हाथों में हाथ डाले देखा गया. सोशल मीडिया पर उनके वीडियोज और फोटोज वायरल हो रही है, जिसकी फैंस काफी तारीफ कर रहे हैं. लंबे समय के बाद दोनों को इस तरह से साथ देखकर फैंस बेहद खुश और एक्साइटेड हैं.

विज्ञापन

तलाक की खूब रही चर्चा

गौरतलब है कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय को लेकर काफी मनमुटाव की खबरें मीडिया में रही हैं. बच्चन परिवार और ऐश्वर्या राय के रिश्ते में दरार की खबरों से फैंस काफी मायूस हो गए थे. इनकी लगातार चु्प्पी कई सवाल खड़े कर रही थी. हालांकि, बाद में अभिषेक बच्चन ने इन खबरों को गलत ठहराया था, जिसके बाद कई मौकों पर ऐश्वर्या राय और अभिषेक को साथ में देखा गया था. वह बेटी अराध्या के एनुअल फंक्शन में पहुंचे थे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ