Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

IMDb की मोस्ट एंटिसिपेटेड लिस्ट से बाहर हुई ‘टॉक्सिक’, रिलीज डेट पोस्टपोन होते ही नंबर-1 का छिना ताज

IMDb Most Anticipated Films: यश की फिल्म 'टॉक्सिक' मोस्ट एंटिसिपेटेड फिल्मों की लिस्ट से बाहर आ गई है. इसकी रिलीज डेट पोस्टपोन होते ही फिल्म नंबर 1 से भी हट गई है.

Author
Edited By : Rahul Yadav Updated: Mar 5, 2026 18:34
Toxic out of IMDb Most Anticipated Film
IMDb की मोस्ट एंटिसिपेटेड लिस्ट से बाहर हुई 'टॉक्सिक' (File photo)

कन्नड़ स्टार यश लंबे समय से अपनी अपकमिंग फिल्म ‘टॉक्सिक’ की रिलीज को लेकर चर्चा में थे. फैंस को उनकी फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार था. फिल्म ईद 2026 के मौके पर 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी लेकिन, दर्शकों के इंतजार की घड़ी अभी बढ़ गई है. ईद पर इसका मुकाबला आदित्य धर की ‘धुरंधर 2’ से होने वाला था लेकिन इसके पोस्टपोन होने के बाद अब ऐसा नहीं होगा. इसी के साथ ही फिल्म आईएमडीबी की मोस्ट एंटिसिपेटेड लिस्ट से भी बाहर हो गई है.

दरअसल, यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ को पहले 19 मार्च को रिलीज किया जाना था, जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार था. ऐसे में अब इसकी रिलीज डेट को बढ़ाकर 4 जून कर दिया गया है. हालांकि, मेकर्स का ये फैसला ‘धुरंधर 2’ की रिलीज डेट से जुड़ा नहीं है. अमेरिका और इजरायल के ईरान पर किए गए हमले के बाद मिडिल ईस्ट में जंग के हालात बन गए हैं, जिसे देखते हुए मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट को पोस्टपोन करने का फैसला किया.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: तलाक की खूब रही चर्चा, अब सचिन तेंदुलकर के बेटे की शादी में ऐश्वर्या राय-अभिषेक ने बढ़ाई रौनक, हाथों में हाथ डाले आए नजर

IMDb की मोस्ट एंटिसिपेटेड फिल्मों की लिस्ट से बाहर

‘टॉक्सिक’ की रिलीज पोस्टपोन होने के साथ ही अब ये IMDb की मोस्ट एंटिसिपेटेड फिल्मों की लिस्ट से भी बाहर हो गई है. टॉप 10 की लिस्ट में ये फिल्म पहले नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही थी. लोगों को ‘धुरंधर 2’ से ज्यादा ‘टॉक्सिक’ का इंतजार था. ऐसे में अब रिलीज आगे बढ़ते ही ये टॉप 10 की लिस्ट से बाहर हो गई है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘अंडरग्राउंड हो जाएंगे…’, शादी-रिसेप्शन के बाद क्यों गायब होना चाहते हैं विजय-रश्मिका?

नंबर 1 पर आई ‘धुरंधर 2’

वहीं, ‘टॉक्सिक’ के इस लिस्ट से बाहर होने के बाद अब आईएमडीबी की लिस्ट में ‘धुरंधर 2’ नंबर 1 पर आ गई है. आदित्य धर की इस फिल्म को 19 मार्च को रिलीज किया जाएगा. माना जा रहा है कि इस बार यामी गौतम का कैमियो देखने के लिए मिल सकता है. इस लिस्ट में नंबर 2 पर अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ आ गई है. इसे 10 अप्रैल को रिलीज किया जाएगा. इस लिस्ट में सलमान खान की फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ भी है, जो 8वें नंबर पर है. इसे 17 अप्रैल को रिलीज किया जाएगा.

First published on: Mar 05, 2026 06:34 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.