बच्चे को डर से बचाने के लिए पिता ने किया कुछ ऐसा, जिसे देख सबकी आंखें हो जाएगी नम

एक पिता ने अपने बेटे के डर और रोने को शांत करने के लिए MRI मशीन में अपने साथ ले जाकर उसे सहलाया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इस भावुक वीडियो ने हर माता-पिता का दिल छू लिया और असली पितृत्व की ताकत दिखाई.

बच्चे को डर से बचाने के लिए पिता ने किया कुछ ऐसा, जिसे देख सबकी आंखें हो जाएगी नम
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है. जिसे देखकर लोग भावुक हो गए हैं. यह वीडियो दिखाता है कि एक पिता अपने बच्चे की मुस्कान और सुकून की खातिर किसी भी हद तक जा सकता है. वायरल हो रहे इस वीडियो में दिख रहा है कि एक बच्चा MRI स्कैन के नाम से ही बुरी तरह घबराया हुआ है. मशीन की डरावनी तेज आवाज सुनकर बच्चा फूट-फूटकर रोने लगता है. उसे डर इस बात का था कि उसे मशीन के भीतर अकेले जाना होगा. और उसके हाथ-पैर बांध दिए जाएंगे.

अपने जिगर के टुकड़े को तकलीफ में देख पिता से रहा नहीं गया. और उसने बिना सोचे जो किया. उसने सोशल मीडिया पर सबका दिल जीत लिया. वीडियो में आप देखेंगे कि पिता ने सबसे पहले बेटे को एमआरआई बेड पर लेटाया. फिर खुद भी लेट गए. इसके बाद अपने बेटे को सीने से चिपकाकर कसकर उसे अपनी बाहों में भर लिया. वीडियो में दिखाया गया है कि दोनों साथ में ही मशीन के भीतर गए.

Advertisment

बताया जा रहा है कि पूरी प्रकिया के दौरान पिता बेटे को सहलाते रहे और उसे यकीन दिलाते रहे कि वह उसके साथ वहीं पर हैं. कुछ ही पलों के बाद कांपता हुआ बेटा अपने पापा की बातें सुनकर शांत हो गया. इस वीडियो को देखने के बाद नेटिजन्स कह रहे हैं कि दुनिया के लिए वो सिर्फ एक पिता हो सकते हैं. पर उस बच्चे के लिए उस समय वो पूरी दुनिया थे

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ