'मेरा हक बनता है…', Poonam Pandey ने प्रेग्नेंसी पर तोड़ी चुप्पी, फैंस के लिए शेयर किया स्पेशल वीडियो

Poonam Pandey on Pregnancy Rumours: एक्ट्रेस पूनम पांडे सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी का दावा किया, वहीं अब इन खबरों पर एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर करते हुए चुप्पी तोड़ी है. चलिए आपको भी बताते हैं पूनम पांडे ने क्या कुछ कहा?

poonam pandey pregnancy

पूनम पांडे ने प्रेग्नेंसी पर दी सफाई

Poonam Pandey on Pregnancy Rumours: एक्ट्रेस पूनम पांडे अक्सर चर्चाओं में रहती हैं. हाल ही में एक्ट्रेस अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों के चलते एक बार फिर सुर्खियों में आ गईं. दरअसल पूनम पांडे ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की थी, जिसमें वो अपना बेबी बंप दिखा रही हैं. साथ ही उन्होंने कैप्शन में बेबी की इमोजी भी लगाई थी, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी प्रेग्नेंसी की खबरें वायरल हो गईं. वहीं अब पूनम पांडे ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है. चलिए आपको भी बताते हैं पूनम पांडे ने इन खबरों पर क्या रिएक्ट किया है?

विज्ञापन

पूनम पांडे ने प्रेग्नेंसी पर की बात

पूनम पांडे ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है. इसमें उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों पर फैंस के साथ खुलकर बातें कीं. एक्ट्रेस ने कहा, ‘दोस्तों आपकी प्यार शुभकामनाओं के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद. लेकिन मैं प्रेग्नेंट नहीं हूं. दोस्तों आज अप्रैल फूल डे है और ये भी एक प्रैंक ही था यार. वैसे ही वॉर चल रही है और पूरी दुनिया स्ट्रेस में है. मैंने सोचा कि मैं तुम लोगों को थोड़ा एंटरटेन कर दूं’

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

पूनम पांडे ने अपनी वीडियो में आगे कहा, ‘मैं तो पूनम पांडे हूं और मेरा हक बनता है कि मैं आपको शॉक कर दूं. अपनी लाइफ को इतनी गंभीरता से मत लो यार, थोड़ा चिल करो’. इस वीडियो के बाद एक्ट्रेस ने ‘अप्रैल फूल बनाया’ गाने को गाना शुरू कर दिया. वहीं एक्ट्रेस ने इस वीडियो के कैप्शन में ‘अप्रैल’ लिखकर एक लाल फूल वाला इमोजी भी लगाया. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का ये पोस्ट काफी वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

पहले भी कर चुकी हैं प्रैंक

वहीं पूनम पांडे के इस वीडियो पर उनके फैंस और काफी लोग कमेंट कर रहे हैं. जहां कुछ लोग बोल रहे हैं कि हमें पहले ही पता था, तो वहीं कुछ लोग पूनम पांडे के इस मजाक से हैरान रह गए. बता दें ये पहली बार नहीं हुआ है कि पूनम पांडे ने फैंस के साथ कोई प्रैंक किया हो, इससे पहले एक्ट्रेस ने साल 2024 में अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की थी, जिसमें लिखा था कि पूनम पांडे अब इस दुनिया में नहीं हैं. हालांकि बाद में एक्ट्रेस ने कहा कि उन्होंने अपने मरने का नाटक सर्वाइकल कैंसर की जागरूकता फैलाने के लिए किया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ