गरीबी लेवल या मज़ेदार स्टाइल? वायरल वीडियो में दिखा अनोखा खाने का तरीका

सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो में लड़की रोटी के साथ कुरकुरे खा रही है, जिसने यूजर्स को हंसते-हैरान कर दिया. इंस्टाग्राम पर वायरल इस वीडियो ने दर्शकों के बीच मज़ेदार और अजीब प्रतिक्रियाओं की बहस छेड़ दी.

गरीबी लेवल या मज़ेदार स्टाइल? वायरल वीडियो में दिखा अनोखा खाने का तरीका
विज्ञापन

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां वायरल होने की चाहत न जानें कितने लोगों को हैं और इसके लिए लोग कोशिश भी करते रहते हैं. लोग अलग-अलग तरह के वीडियो बनाते हैं और वायरल होने की चाह में उसे पोस्ट कर देते हैं मगर मैंने जितना समझा है. उसके मुताबिक सोशल मीडिया पर दो तरह के कंटेंट सबसे ज्यादा वायरल होते हैं. जो वीडियो सबसे ज्यादा अच्छे होते हैं. वो वायरल होते हैं या फिर जो वीडियो सबसे ज्यादा अजीब होता है. वो वायरल होता है. अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है और उस देखने के बाद आप खुद उसकी कैटेगरी तय कर लीजिएगा. आइए फिर आपको वीडियो के बारे में बताते हैं.

हर इंसान रोटी सब्जी के साथ ही खाता है. कई सारे लोग रोटी को दाल के साथ भी खाते हैं. वहीं जो गरीब होते हैं वो कई बार रोटी प्याज और नमक के साथ भी खाते हैं मगर सोशल मीडिया की गरीबी अलग होती है. अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक लड़की कुरकुरे के साथ रोटी खा रही है. यह सब वीडियो बनाने के लिए ही किया गया है और वीडियो वायरल भी हो गया है. वीडियो पर सबसे ऊपर लिखा है. ‘गरीबी लेवल: रोटी और कुरकुरे.’ एक बार आप भी वायरल वीडियो देखिए.

Advertisment

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर triple_trouble_420 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है. खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है. वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है. एक यूजर ने लिखा- जब होस्टल में सब्जी अच्छी नहीं बनी हो तब. दूसरे यूजर ने लिखा- ये गरीबी नहीं. ये सुकून है. तीसरे यूजर ने लिखा- वो अलग ही लेवल की बंदी थी. एक अन्य यूजर ने लिखा- इससे अच्छा तो बिना खाए ही सो जाते.

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ