यौन उत्पीड़न के मामले में गिरफ्तार हुए मलयाली डायरेक्टर रणजीत बालकृष्ण, 61 साल की उम्र में लगा ऐसा गंभीर आरोप

Ranjith Balakrishnan Arrest: मलयालम फिल्म इंडस्ट्री एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई है. इस बार डायरेक्टर रणजीत बालकृष्ण पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है. एक्ट्रेस ने वैनेटी वैन में हुए एक हादसे के बाद यह आरोप लगाया है.

Malayalam director Ranjith balakrishanan

Malayalam director Ranjith balakrishanan

Malayalam Director Sexual Assault Case: मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर रणजीत बालकृष्णन पर यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगा है. वे 61 साल के हैं. केरल पुलिस ने 31 मार्च 2026 को उन्हें गिरफ्तार कर लिया है. इसके बाद कोर्ट ने उन्हें 13 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. वे अब एर्नाकुलम सब जेल में हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?

रणजीत बालकृष्ण के ऊपर एक युवा अभिनेत्री ने शिकायत की कि फिल्म की शूटिंग के दौरान 30 जनवरी को रणजीत उनकी वैनिटी वैन में आए. वहां उन्होंने यौन उत्पीड़न की कोशिश की. अभिनेत्री ने फिल्म की आंतरिक शिकायत समिति (ICC) को पहले शिकायत दी थी. बाद में उन्होंने कोच्चि पुलिस में भी लिखित शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने एर्नाकुलम वीमेंस पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया.

डायरेक्टर की इज्जत की उड़ी धज्जियां

इस मामले में आरोपों में महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला व्यवहार, यौन उत्पीड़न और गलत तरीके से रोकना शामिल है. ये गैर-जमानती धाराएं हैं. बता दें कि इस गंभीर मामले पर पुलिस की स्पेशल टीम इसकी जांच कर रही है. लेकिन 61 साल के डायरेक्टर के ऊपर इस गंभीर आरोप में रणजीत की इज्जत मिट्टी में मिल गई.

विज्ञापन

कौन हैं रणजीत?

रणजीत बालकृष्णन मलयालम सिनेमा में लंबे समय से काम कर रहे हैं. वे डायरेक्टर, स्क्रिप्ट राइटर और प्रोड्यूसर हैं. उन्होंने केरल स्टेट चालचित्र अकादमी के चेयरमैन के रूप में भी काम किया है. लेकिन इससे पहले भी उनके खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप लग चुके हैं. साल 2024 में बंगाली अभिनेत्री श्रीलेखा मित्रा ने भी उन पर आरोप लगाए थे, जिसके बाद उन्होंने अकादमी का पद छोड़ दिया था.

विज्ञापन

फिल्म इंडस्ट्री में यौन उत्पीड़न की समस्या

यह मामला फिल्म जगत में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर फिर से सवाल उठाता है. शूटिंग साइट पर अभिनेत्रियों को अकेले में बुलाना और गलत व्यवहार करना कई बार देखा गया है. लेकिन कानून अब सख्त है. बता दें कि रणजीत ने आरोपों से इनकार किया है और कहा है कि यह फ्रेम किया गया है. लेकिन पुलिस जांच आगे बढ़ रही है. अदालत फैसला करेगी कि सच्चाई क्या है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ