हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

8 महीने पहले मां को खोया, अब करीबी की मौत से हिले तारक मेहता शो के 'बाघा', टूटा दुखों का पहाड़

Tanmay Vekaria Father Death: भारत का सबसे लोकप्रिय टीवी शो ‘तारक मेहता के उल्टा चश्मा’ शो में कई लोगों को ‘बाघा’ का किरदार पता है. इस वक्त उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. उनके परिवार में इस करीबी शख्स की मौत ने उनको अंदर से हिला दिया.

विज्ञापन
Tanmay Vekaria father death

Bagha TMKOC Actor Father Passed Away: तारक मेहता का उल्टा चश्मा (TMKOC) शो में बाघा का रोल करने वाले अभिनेता तन्मय वेकारिया के जीवन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. परिवार में करीबी की मौत ने उन्हें बहुत रुला दिया. उनकी पिता और मशहूर गुजराती रंगमंच कलाकार अरविंद वेकारिया का निधन हो गया हैं.

यह भी पढ़ें: संगीता बिजलानी या सोमी नहीं…ये थी Salman Khan की पहली गर्लफ्रेंड, कियारा आडवाणी के परिवार से है गहरा कनेक्शन

बाघा के लिए मुश्किल समय

यह समय तन्मय के लिए बेहद मुश्किलों से भरा है. क्योंकि अभी केवल 8 महीने ही हुए थे, जब उनकी मां का निधन हो गया था. लेकिन अब उनके पिता की मौत से वो पूरी तरह से हिल गए हैं. महज कुछ ही महीनों के भीतर माता और पिता दोनों को खो देने से तन्मय और उनका पूरा परिवार गहरे सदमे और शोक में है.

विज्ञापन

कुछ समय पहले रोते हुई वीडियो वायरल

अभी कुछ समय पहले ही तन्मय की वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. इसमें कैमरा रोल होते ही उन्हें अपनी मां की याद आ गई. उन्होंने रोते हुए कहा कि ‘उनकी मां ‘तारक मेहता…’ का हर एपिसोड बड़े चाव से देखती थीं और आज जब उनके बेटे का इतना अच्छा ट्रैक आया है, तो वह इसे देखने के लिए दुनिया में नहीं हैं.’ तन्मय को इस कदर टूटता देख शो के निर्माता असित कुमार मोदी, सह-कलाकार (बावरी और नट्टू काका) और क्रू मेंबर्स ने उन्हें संभाला और कुछ देर के लिए शूटिंग रोकनी पड़ी थी. सेट पर मौजूद सभी लोगों की आंखें नम हो गई थीं.

यह भी पढ़ें: आखिर किस बीमारी से जूझ रही हैं Alka Yagnik? बताते हुए इमोशनल हुईं सिंगर

विज्ञापन

पिता अरविंद वेकारिया का अभिनय जगत में योगदान

बता दें कि तन्मय वेकारिया के पिता अरविंद वेकारिया गुजराती थिएटर और सिनेमा का एक बेहद प्रतिष्ठित नाम थे. वे मुकेश खन्ना के मशहूर टीवी शो ‘शक्तिमान’ में भी नजर आ चुके थे. इसके अलावा, उन्होंने अपने बेटे के शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में भी एक कैमियो (अतिथि भूमिका) निभाया था. एक पुराने एपिसोड में जब आत्माराम भिड़े अपनी पत्नी माधवी के गहने गिरवी रखने जाते हैं, तब अरविंद वेकारिया ने ही उस जौहरी (Jeweller) का किरदार अदा किया था.

यह भी पढ़ें: माथे पर बिंदी, मांग में सिंदूर… Shehnaaz Gill का शाही लुक वायरल, रॉयल फोटोज के दीवाने हुए फैंस

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Archi Tiwari

नमस्कार, मैं आर्ची तिवारी हूं और वर्तमान में News 24 में एंटरटेनमेंट डेस्क पर कार्यरत हूं. इससे पहले मैंने बतौर सब-एडिटर के रूप में हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट संभाली है, जहां शोध-आधारित और तथ्यात्मक कंटेंट पर विशेष फोकस रहा. अंतरराष्ट्रीय मामलों और राष्ट्रीय समाचारों में भी मेरी गहरी रुचि है. मेरी शैक्षणिक पृष्ठभूमि में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से मास्टर डिग्री शामिल है. करियर की शुरुआत में फ्रीलांसिंग और कई संस्थानों में इंटर्नशिप से की है. मेरा उद्देश्य हमेशा विश्वसनीय, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता करना है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola