The Raja Saab को दूसरे दिन ही तगड़ा झटका! बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी प्रभास की फिल्म

The Raja Saab Day 2 Box Office Collection: साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म ‘द राजा साब’ का दूसरे दिन का कलेक्शन बेहद निराशाजनक है. फिल्म की कमाई में दूसरे दिन भारी गिरावट देखने को मिली है.

The Raja Saab

The Raja Saab. IMAGE CREDIT- Social media

विज्ञापन

The Raja Saab Day 2 Box Office Collection: साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म ‘द राजा साब’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर बंपर ओपनिंग की, लेकिन फिल्म की कमाई दूसरी दिन ही धड़ाम हो गई. इस फिल्म ने जहां पहले दिन 50 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया, तो वहीं दूसरे दिन फिल्म पहले दिन के मुकाबले आधी भी कमाई नहीं कर पाई. आइए जानते हैं कि ‘द राजा साब’ ने दूसरे दिन कितना कलेक्शन किया है?

‘द राजा साब’ की दूसरे दिन की कमाई

प्रभास की फिल्म ‘द राजा साब’ की दूसरे दिन की कमाई की बात करें तो Sacnilk.com के अनुसार, इस फिल्म ने दूसरे दिन 21.02 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. हालांकि, अभी ये इस फिल्म के शुरुआती और अनुमानित आंकड़े हैं और इनमें बदलाव हो सकता है, लेकिन पहले दिन के हिसाब से फिल्म की दूसरे दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े बेहद खराब हैं.

विज्ञापन

फिल्म के शुरुआती आंकड़े

गौरतलब है कि अभी फिल्म के शुरुआती आंकड़े हैं और 10 बजे के बाद फिल्म के कलेक्शन की रिपोर्ट आएगी, जिसमें पता लगेगा कि इस फिल्म ने अनुमानित दूसरे दिन कितनी कमाई की है? इसी के साथ अगर फिल्म के टोटल कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने दो दिन में भारत में 83.92 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है.

पहले दिन ही 100 करोड़ के आंकड़े को छुआ

प्रभास की इस फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो इसने पहले दिन ही 100 करोड़ के आंकड़े को छू लिया, जो किसी भी फिल्म के लिए बड़ी बात है, लेकिन इसकी दूसरे दिन की भारतीय कमाई निराश कर रही है. हालांकि, देखने वाली होगी कि फिल्म की दूसरे दिन की टोटल कमाई कितनी होती है?

पहले दिन की भारतीय कमाई

प्रभास की इस फिल्म को लोगों ने पहले दिन टिकट खिड़की पर बेहद प्यार दिया और जमकर कलेक्शन किया. इस फिल्म की पहले दिन की कमाई की बात करें तो इसने अपने ओपनिंग डे पर 53.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया था, जो इसकी दूसरे दिन की कमाई से कहीं ज्यादा है.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ