Kangana Ranaut on Bollywood Stars: अपने बेबाक बयानों को लेकर पहचाने जाने वाली बोल्ड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘तेजस’ (Tejas) को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस की ये फिल्म शुक्रवार, 27 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में एक्ट्रेस फाइटर पायलट तेजस गिल के किरदार में नजर आने वाली हैं। कंगरना के फैंस उनकी इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच कंगना ने बॉलीवुड के उन स्टार्स को लेकर तंज कसा है, जो अपनी फिटनेस के लिए जिम जाते हैं।
कंगना रनौत अक्सर बॉलीवुड से लेकर राजनीतिक पार्टियों को लेकर अपने बयान सबके सामने रखती रहती हैं। हाल में एक्ट्रेस ने एक बार फिर बॉलीवुड के स्टार्स को लेकर कटाक्ष करते हुए कहा वो जिम में क्या ही करते होंगे? हाल में एक्ट्रेस ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान उन बॉलीवुड सितारों को कटाक्ष मारा, जो अपनी अपकमिंग फिल्मों के लिए जिम जाना शुरू कर देते हैं और बाकी की तैयारियां शुरू कर देते हैं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17 Promo: अंकिता लोखंडे से मनारा चोपड़ा को क्यों हो रही इनसिक्योरिटी? खानजादी को मिला ‘मकान नं.1’ का सहारा
जिम जाने को लेकर बॉलीवुड स्टार्स पर मारा तंज
हाल में इंटरव्यू में बात करते हुए कंगना रनौत ने कहा, ‘हमारे एक्टर और एक्ट्रेसेस फिटनेस को लेकर बहुत ज्यादा जुनूनी हो चुके हैं। वो अपना पूरा दिन शीशा देखकर ही बिताते हैं, लेकिन कहीं न कहीं ये भूल जाते हैं कि वो मॉडल या पॉप स्टार नहीं हैं’। एक्ट्रेस अपनी बात रखते हुए आगे कहती है, ‘शरीर दिखावे पर ज्यादा ध्यान केंद्रित कर अभिनेता के रूप में अपनी भूमिका को खो रहे हैं’। कंगना ने बात करते हुए आगे कहा, ‘किरदार या तैयारी की जरूरत के बावजूद वे हमेशा पहले जिम क्यों जाते हैं? मैं नहीं जान पाती वो जिम में क्या ही करते हैं? मुझे कभी ऐसी कोई भूमिका नहीं मिली’।
Kangana Ranaut का वर्कफ्रंट
वहीं, अगर कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के काम की बात करें तो, एक्ट्रेस फिल्म ‘तेजस’ (Tejas) में नजर आएंगे, जो 27 अक्टूबर को विधु विनोद चोपड़ा निर्देशित ’12वीं फेल’ (12th Fail) से भिड़ने जा रही है। इस फिल्म के बाद एक्ट्रेस ‘इमरजेंसी’ (Emergency) में भी नजर आने वाली हैं, जो इसी साल रिलीज होगी। वहीं, एक्ट्रेस को आखिरी बार ‘चंद्रमुखी 2’ (Chandramukhi 2) में नजर आने वाली हैं, जिसको बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास रिस्पांस नहीं मिल पाया।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
4 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
6 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
7 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
8 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
8 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
9 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
9 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
10 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
12 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines