Vandana Saini
मेरा नाम वंदना सैनी है। मैं पिछले सात साल से मीडिया से जुड़ी हुई हूं और India News, Patrika जैसे संस्थानों के साथ काम कर चुकी हूं। अब मैं News24 के साथ काम कर रही हूं।
Read More---विज्ञापन---
Bigg Boss 17 Promo: अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टाइगर 3’ (Tiger 3) को लेकर सुर्खियों में बने सलमान खान (Salman Khan) का रियलिटी विवादित शो ‘बिग बॉस 17’ (Bigg Boss 17) हर दिन के साथ इंटरेस्टिंग और भी दिलचस्प होता जा रहा है। शो में कंटेस्टेंट्स के बीच तकरार बढ़ती ही जा रही है। फिर चाहे वो काम को लेकर हो या टास्क को लेकर। इसके अलावा शो में ऐसे कई कंटेस्टेंट्स है, जो एक दूसरे से इनसिक्योरिटी फिल कर रहे हैं। इसी बीच ‘बिग बॉस 17’ का प्रोमो (Bigg Boss 17 Promo) जारी हुआ है।
जारा प्रोमो में मनारा चोपड़ा (Mannara Chopra) और अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) के साथ किसी बात को लेकर बहस करती नजर आ रही हैं, जिसको देखने के बाद ऐसा लगता है कि मनारा, अंकिता और उनके गैंग से इनसिक्योकिटी फिल कर रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है ‘खानजादी अंकिता के पास आती है और बैठ जाती हैं। इसके बाद मनारा वहां आती है, जिसको देखने के बाद खानजादी कहती है कि उसको उससे बात नहीं करनी है’।
यह भी पढ़ें: पहले करते हैं पिटाई फिर खुद ही करते हैं इलाज… MBBS से IPS बने अधिकारियों की सच्ची कहानी पर आधारित है यह फिल्म
View this post on Instagram---विज्ञापन---
बिग बॉस के घर में इस समय खानजादी और मनारा चोपड़ा के बीच किसी बात को लेकर तकरार छिड़ी हुई है, जिसके बाद वो अंकिता के पास जा बैठती हैं। हालांकि, मनारा उससे बात करने जाती हैं, लेकिन वो उनसे बात करने मना कर देती हैं, जिसके बाद अंकिता, मनारा से कहती है ‘उसको थोड़ा स्पेस दो’ और मनारा कहती है ‘वो उसको स्पेस दे रही हैं’। इसके बाद दोनों के बीच अच्छी-खासी बहस छिड़ जाती है। इसी बीच मनारा, अंकिता से कहती है ‘आप उसको (खानजादी) को अपनी अडॉप्टेड बेबी बना लो’ और अंकिता मनारा की बात सुनने के बाद स्माइल करने लगती है।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
जारी प्रोमो में अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) के साथ मनारा चोपड़ा (Mannara Chopra) की जोरदार बहस से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनको अंकिता और उनके गैंग से इनसिक्योरिटी को एहसास हो रहा है। हालांकि, बिग बॉस की शुरुआत से ही मनारा का किसी न किसी कंटेस्टेंट के साथ झगड़ा होता आ रहा है, जिसको लेकर अब वो खुद के लिए इनसिक्योरिटी का एहसास हो रही है।
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।