Bigg Boss 20 Nominations: सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ इन दिनों चर्चाओं में बना हुआ है. शो में आए दिन ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं. हाल ही में शो में एक शॉकिंग एविक्शन देखने को मिला. इस एविक्शन में आसिफ खान घर से बेघर हो चुके हैं और उनका विनर बनने का सपना टूट चुका है. आसिफ खान के एविक्शन से घर का माहौल भी गमगीन दिखाई दिया. वहीं अब अगले नॉमिनेशन में नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स के नाम भी सामने आ गए हैं. इस हफ्ते 6 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हुए हैं. इनमें से किसी एक कंटेस्टेंट का सफर अपकमिंग वीकेंड का वार में खत्म होता दिखाई देगा. चलिए जानते हैं इस हफ्ते कौन-कौन नॉमिनेट हुआ है.
कौन-कौन है नॉमिनेट?
‘बिग बॉस 20’ से जुड़ी इनसाइड अपडेट्स देने वाले फैन पेज ‘बीबी तक’ के मुताबिक इस हफ्ते 6 कंटेस्टेंट्स के सिर पर एविक्शन की तलवार लटकी हुई है. इनमें मनीष गोयल, उदिति सिंह, माही विज, आम्रपाली दुबे, अरिश्फा खान और स्काउट ओपी का नाम शामिल है. इन सितारों में से किसी 1 कंटेस्टेंट का सफर इस वीकेंड का वार में खत्म होता दिखाई देने वाला है. हालांकि अभी तक शो में नॉमिनेशन टास्क देखने को नहीं मिला है. अपकमिंग एपिसोड में नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स के नाम से पर्दा उठता नजर आएगा.
आसिफ खान हुए एविक्ट
लेटेस्ट वीकेंड का वार वाले एपिसोड में एल्विश यादव कंटेस्टेंट्स के साथ गेम खेलते नजर आए. वहीं एल्विश ने कुछ कंटेस्टेंट्स के गेम पर भी बात करते हुए उनकी खूब तारीफ की. वहीं सलमान खान ने इस दौरान एविक्शन का भी ऐलान किया. आसिफ खान शो से एविक्ट हो गए हैं. आसिफ खान का एविक्शन काफी इमोशनल था, एक्टर खुद ही रो पड़े और उन्हें देखकर बाकी के घरवाले भी इमोशनल दिखाई दिए. अब आसिफ खान के विनर बनने का सपना टूट चुका है.
लेटेस्ट प्रोमो हुआ वायरल
वहीं मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया है. इसमें काजी तौकीर कनिका मान और गुल्लू के साथ मजाक-मस्ती करते नजर आ रहे हैं. काजी कनिका और गुल्लू को कहते हैं कि जो भी कंटेस्टेंट तुम दोनों के साथ बैठता है, वो एविक्ट हो जाता है. इसका उदाहरण देते हुए काजी ने कहा कि ईशा रिखी, रिति तिवारी, मैरी कॉम और आसिफ खान भी कनिका और गुल्लू के साथ बैठा करते थे और सभी एक-एक कर एविक्ट हो गए. हालांकि काजी तौकीर ने ये बात मजाकिया तौर पर कही.