Jailer 2 Box Office Collection: रजनीकांत की ‘जेलर 2’ की रफ्तार बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम ही नहीं ले रही है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर महज 18 दिनों में 800 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं ये फिल्म साल 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म बन गई है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है और फैंस इस फिल्म को खूब पसंद कर रहे हैं. फिल्म की कहानी से लेकर फिल्म की स्टारकास्ट की एक्टिंग तक की खूब तारीफ की जा रही है, ये ही वजह है कि इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. चलिए जानते हैं फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई कर ली है.
फिल्म ने 18वें दिन कितनी की कमाई?
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार 18वें दिन भी फिल्म ने करोड़ों का कलेक्शन कर मेकर्स को मालामाल कर दिया है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 18वें दिन 11.20 करोड़ की कमाई की. इसकी ऑक्यूपेंसी 25.9% रही. वहीं शोज की बात करें तो फिल्म के शोज 18वें दिन 8,906 रहे. वीकेंड पर फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिला, जिससे इस फिल्म ने अपनी कमाई से मेकर्स को मालामाल कर दिया है. अपकमिंग दिनों में फिल्म की कमाई में और उछाल देखने को मिल सकता है.
800 करोड़ किए पार
वहीं भारत में फिल्म ने अब तक 456.30 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 533.75 करोड़ रहा. दुनियाभर में अब तक फिल्म ने 800 करोड़ का कलेक्शन पार कर लिया है. फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 18 दिनों में 807.25 करोड़ है. वहीं इन आंकड़ों के हिसाब से ये फिल्म इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है. साथ ही तमिल इंडस्ट्री में ये फिल्म इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है.
फिल्म की स्टारकास्ट
फिल्म में रजनीकांत के साथ-साथ विद्या बालन, मोहनलाल और मिथुन चक्रवर्ती भी लीड रोल में हैं. इन सभी सितारों ने अपनी धमाकेदार एक्टिंग से ऑडियंस को एंटरटेन किया है. वहीं सोशल मीडिया पर इन सितारों की एक्टिंग की खूब तारीफ की जा रही है. इसके साथ ही फिल्म में ऋतिक रोशन और विजय सेतुपति का कैमियो भी देखने को मिल रहा है. इन सितारों के कैमियो ने फिल्म में चार चांद लगा दिए. सोशल मीडिया पर इन सितारों के कैमियो की खूब तारीफ हो रही है.