---विज्ञापन---

Taylor Swift हुईं Deepfake की शिकार, बॉलीवुड के बाद अब हॉलीवुड निशाने पर

Taylor Swift, Deepfake: डीपफेक का भय ना सिर्फ इंडिया बल्कि दुनिया के कई बड़े देशों में तेजी से फैल रहा है, जो चिंता का विषय है।

---खबर नीचे जारी है---

Taylor Swift, Deepfake: बीते कुछ दिनों पहले साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का डीपफेक वीडियो वायरल हुआ। जैसे ही वीडियो वायरल हुआ तो हंगामा मच गया और कार्रवाई की मांग उठी। साथ ही एक्ट्रेस के डीपफेक वीडियो को सोशल मीडिया से भी हटाया गया और इस मामले के आरोपी को अरेस्ट भी कर लिया गया।

इसके बाद कई और बड़ी हस्तियों के डीपफेक सामने आए, जिनको लेकर कार्रवाई की मांग हुई। अब ये डीपफेक अमेरिका में भी जा पहुंचा है। मशहूर पॉप सिंगर टेलर स्विफ्ट अब डीपफेक का शिकार हुए, जिसके बाद हर तरफ बवाल मचा हुआ है। आइए जानते हैं पूरा मामला…

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें- लंदन से आया Mannara का सहारा, क्या Bigg Boss 17 में सपोर्ट करेंगे जीजू Nick?

@Real_Nafu

फोटो आभार- एक्स

---खबर नीचे जारी है---

पॉप सिंगर का भी डीपफेक वायरल

दरअसल, @Real_Nafu नाम के एक्स हैंडल पर मशहूर पॉप सिंगर टेलर स्विफ्ट की डीपफेक फोटोज शेयर की गई, जिसके बाद इस अकाउंट को सस्पेंड कर दिया गया। जैसे ही सिंगर के एआई जेनरेटेड फोटोज सामने आए, तो सोशल मीडिया पर बवाल हो गया और सभी ने इसका विरोध किया। यूजर्स ने कहा कि वो एक नेक इंसान है और उनके साथ इस तरह की हरकत करना बेहद शर्मनाक है। इस पर तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए।

View this post on Instagram

---खबर नीचे जारी है---

A post shared by Taylor Swift (@taylorswift)

---खबर नीचे जारी है---

ये बहुत ही भयावह- अमेरिकी सांसद

जैसी ही सिंगर की ये डीपफेक फोटोज सामने आई तो अमेरिकी नेताओं ने भी इस पर नजर डाली और कहा कि ये बहुत ही भयावह है। उन्होंने कहा कि जिसने भी ये फोटोज शेयर की है, उनके खिलाफ उचित कार्रवाई होगी और इन तस्वीरों को तत्काल सोशल मीडिया से हटाया जाए। बता दें कि भारत के बाद अब अमेरिका में इस तरह के घटना होने चिंता का विषय बनती जा रही है।

View this post on Instagram

---खबर नीचे जारी है---

A post shared by Taylor Swift (@taylorswift)

---खबर नीचे जारी है---

भारत में जल्द आ सकता है कानून

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के जरिए लोगों को हो रही परेशानियों और उनकी प्राइवेसी के साथ खिलवाड़ करना है। ऐसे में इससे ना सिर्फ भारत बल्कि कई बड़े देश परेशान हैं और इसका समाधान निकालने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि इंडिया में इसके खिलाफ कानून बनाने की बात हो रही है और उम्मीद है बहुत जल्द इस पर कानून भी आ सकता है।

First published on: Jan 27, 2024 02:53 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola