IFFM 2026: किसे मिलेगा बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड, कौन होगा बेस्ट डायरेक्टर? मेलबर्न इंडियन फिल्म फेस्टिवल 2026 के नॉमिनेशन का ऐलान

Melbourne Indian Film Festival 2026: मेलबर्न इंडियन फिल्म फेस्टिवल (IFFM) 2026 के नामांकनों की घोषणा हो चुकी है. इस साल बेस्ट एक्टर और बेस्ट डायरेक्टर की श्रेणियों में भारतीय सिनेमा के दिग्गजों के बीच बेहद कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है. यह प्रतिष्ठित समारोह 13 से 23 अगस्त 2026 तक ऑस्ट्रेलिया में आयोजित होने वाला है.

IFFM 2026 AWARDS.jpg

IFFM 2026 AWARDS.jpg

IFFM 2026 Nominations: मेलबर्न इंडियन फिल्म फेस्टिवल (IFFM) 2026 की तैयारियां जोरों पर हैं. फेस्टिवल ने NAB IFFM अवॉर्ड्स 2026 के लिए नॉमिनेशन का ऐलान कर दिया है. भारतीय सिनेमा के बड़े-बड़े नाम इस बार होड़ में हैं. दर्शक उत्सुक हैं कि बेस्ट एक्टर और बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड किसे मिलेगा. यह फेस्टिवल भारतीय फिल्मों को दुनिया भर में दिखाने का बड़ा मंच है.

विज्ञापन
विज्ञापन

नॉमिनेशन की रोमांचक लिस्ट

इस साल के नॉमिनेशन में कई लोकप्रिय फिल्में शामिल हैं. बेस्ट फिल्म की श्रेणी में हक (Hindi), जारण (Marathi), कांतारा: ए लीजेंड – चैप्टर 1 (Kannada), लोकाह और सीतारे जमीन पर जैसी फिल्में आगे हैं. ये फिल्में कहानी, अभिनय और निर्देशन के लिए खास मानी जा रही हैं. इसके अलावा सैयारा, सीतारे जमीन पर और कांतारा जैसी फिल्में कुल मिलाकर सबसे ज्यादा चर्चा में हैं. फेस्टिवल में हिंदी, मराठी, कन्नड़, बंगाली सहित कई भाषाओं की फिल्में शामिल हैं, जो भारतीय सिनेमा की विविधता को दिखाती हैं.

बेस्ट एक्टर की रेस में कौन-कौन?

इस साल सर्वश्रेष्ठ अभिनेता की श्रेणी में पैन-इंडिया स्तर पर जबरदस्त टक्कर है. जैसे कि फिल्म ‘धुरंधर’ के लिए रणवीर सिंह, फिल्म ‘कांथा’ के लिए दुलकर सलमान, फिल्म ‘सितारे ज़मीन पर’ के लिए आमिर खान, फिल्म ‘कांतारा: ए लीजेंड – चैप्टर 1’ के लिए ऋषभ शेट्टी, मलयालम फिल्म ‘कलमकावल’ के लिए ममूटी, फिल्म ‘सैयारा’ (Saiyaara) के लिए अहान पांडे, थ्रिलर फिल्म ‘वध 2’ के लिए संजय मिश्रा, असमिया फिल्म ‘नॉट अ हीरो’ के लिए भुमन भार्गव दास शामिल हैं.

विज्ञापन

बेस्ट फिल्म (सर्वश्रेष्ठ फिल्म) के नॉमिनेशंस

बेस्ट डायरेक्टर के साथ-साथ ‘सर्वश्रेष्ठ फिल्म’ की ट्रॉफी के लिए भी सैयारा, सितारे ज़मीन पर, कांतारा: ए लीजेंड – चैप्टर 1, हक, लोकाह चैप्टर 1: चंद्रा, द ग्रेट शमसुद्दीन फैमिली जैसी फिल्मों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा. इन सभी श्रेणियों के अंतिम विजेताओं की घोषणा अगस्त 2026 में मेलबर्न में आयोजित होने वाले मुख्य पुरस्कार समारोह के दौरान की जाएगी.

विज्ञापन

महिलाओं की मजबूत दावेदारी

बेस्ट परफॉर्मेंस (फीमेल) में रणी मुखर्जी (मर्दानी 3), अनीत पड्डा (सैयारा) और कल्याणी प्रियदर्शन (लोकाह) मुख्य हैं. महिलाएं इस बार भी शानदार प्रदर्शन कर रही हैं. IFFM सिर्फ अवॉर्ड शो नहीं है. यह Melbourne में अगस्त 2026 में होगा, जहां फिल्म स्क्रीनिंग, सेलिब्रिटी इवेंट्स और कल्चरल प्रोग्राम होंगे. यह फेस्टिवल भारतीय फिल्म इंडस्ट्री को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाता है. नॉमिनेशन ने सिनेमा प्रेमियों में खूब उत्साह भर दिया है. बेस्ट एक्टर और बेस्ट डायरेक्टर का फैसला जल्द ही होगा. चाहे आमिर खान हों या ऋषभ शेट्टी, हर नाम भारतीय सिनेमा को गौरवान्वित कर रहा है. IFFM 2026 भारतीय फिल्मों का जश्न है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ