Bigg Boss OTT 3 Confirmed Contestant: बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3) में कौन-कौन शामिल होने वाला है, इस वक्त ये सबसे ज्यादा पूछे जाने वाला सवाल बना हुआ है। इस शो में जो भी आता है उसकी किस्मत चमक जाती है और रातों-रात उस शख्स के पास काम की झड़ी लग जाती है। ऐसे में सलमान खान के इस शो में नेम और फेम कमाने के लिए सेलेब्स बेताब रहते हैं। इसी बीच अब इस शो में नजर आने वाली एक कंटेस्टेंट का नाम रिवील हो गया है। टीवी की एक पॉपुलर हसीना की शो में एंट्री कंफर्म होने की खबर आई है। इस एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री में पहचान एक बेहद विवादित शो से बनाई है।
‘पंड्या स्टोर’ एक्ट्रेस बनेंगी बिग बॉस का हिस्सा?
अब जिस एक्ट्रेस का नाम ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ के लिए कंफर्म बताया जा रहा है वो टीवी शो ‘पंड्या स्टोर‘ (Pandya Store) में नजर आ रही हैं। ‘पंड्या स्टोर’ फेम एक्ट्रेस मायरा धरती मेहरा (Maira Dharti Mehra) ने अब खुद बिग बॉस में हिस्सा लेने की खबरों पर रिएक्ट किया है। एक्ट्रेस ने अपने एक हालिया इंटरव्यू में बताया कि क्या वो इस शो में शामिल होना चाहती हैं या नहीं। एक्ट्रेस का जवाब सुनकर उनके फैंस भी खुशी से झूम उठेंगे। मायरा धरती ने इस बात को कबूल किया है कि वो बिग बॉस में इंटरेस्टेड हैं और शो का हिस्सा बनना चाहती हैं।
एंट्री को लेकर क्या बोलीं एक्ट्रेस?
साथ ही उन्होंने अपने इस फैसले का कारण भी बताया है। मायरा धरती ने कहा है कि वो ये शो अपनी मां के लिए करना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि वो एक बार इसे एक्सपीरियंस करना चाहती हैं और उन्हें नहीं पता कि उनकी पर्सनालिटी इस शो के लिए ठीक है या नहीं। कभी वो बहुत ज्यादा बोलती हैं तो कभी एकदम शांत हो जाती हैं। साथ ही एक्ट्रेस का कहना है कि वो न तो ज्यादा लड़ सकती हैं और न ही खुद को ठीक से एक्सप्रेस कर पाती हैं।
यह भी पढ़ें: Bharti Singh अस्पताल में भर्ती, दर्द की शिकायत के बाद अब होगी सर्जरी!
बिग बॉस में एंट्री का मां ने देखा सपना
वहीं, एक्ट्रेस मायरा धरती का कहना है कि उनकी मां उन्हें शो में देखने के लिए इंतजार कर रही हैं। दरअसल, एक्ट्रेस को खाना बनाना नहीं आता है और न ही वो अकेले रह पाती हैं। ऐसे में उनकी मां ये देखना चाहती हैं कि वो इस घर में क्या करती हैं। दूसरी तरफ एक्ट्रेस का कहना है कि वो इस शो के लिए कभी न नहीं कह सकतीं। साथ ही उन्होंने झलक दिखला जा में भी रुचि दिखाई है। अब देखना होगा कि क्या उन्हें इस बार बिग बॉस ओटीटी 3 में हिस्सा लेने का मौका मिलता है या नहीं।
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines