Hina Khan Viral Photo: हिना खान ब्रेस्ट कैंसर से डट कर लड़ रही हैं। एक्ट्रेस पूरी मजबूती के साथ हर मुश्किल का सामना कर रही हैं और उनके इस हौसले को सभी ने सरहाया है। वहीं, अब जब वो ऐसी हालत में हैं कि उन्हें फिजिकल हेल्थ ठीक करने के लिए मेंटल सपोर्ट चाहिए तो उनके लिए अजीज दोस्त और मशहूर एक्टर सामने आए हैं। हिना खान को अब टीवी के पॉपुलर एक्टर का साथ मिल गया है। साथ ही अब हिना की हॉस्पिटल से कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं।
हॉस्पिटल के बिस्तर पर दिखीं हिना खान
एक्ट्रेस अस्पताल के बिस्तर पर नजर आ रही हैं और उनकी इस मुश्किल लड़ाई के बीच उन्हें अपने दोस्त के कंधे पर सिर रखे हुए देखा जा सकता है। बता दें, यहां जिस दोस्त की बात हो रही है वो शहीर शेख (Shaheer Sheikh) हैं। महाभारत के अर्जुन बनकर सबका दिल जीतने वाले एक्टर शहीर शेख ने अपनी दोस्त हिना की दो तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं। तस्वीरें देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये फोटोज पुरानी हैं। दरअसल, इन फोटोज में हिना के असली बाल नजर आ रहे हैं जो वो खुद अपने हाथों से मुंड चुकी हैं।
शहीर शेख ने हिना खान के लिए लिखा स्पेशल पोस्ट
तस्वीरों में दिख रहा है कि इस मुश्किल समय में अपने दोस्त को देखकर हिना कितनी खुश हैं और उनके चेहरे पर स्माइल भी नजर आ रही है। दोनों ने एक-दूसरे का हाथ थामा हुआ है। इन फोटोज को पोस्ट करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा, ‘तुम मेरी दुलारी दोस्त हो और मैंने हमेशा तुम्हें सही काम कर दुनिया-जहान के लोगों को इंस्पायर करते हुए देखा है, लेकिन पिछले कुछ महीनों में तुम्हारे साहस और धैर्य को देखकर मुझे तुम पर बहुत गर्व महसूस हुआ है। तुम फायरी और फीयरलेस हो। हमेशा ग्रे आसमान में सनशाइन और रेनबो खोजने और हमेशा उस उम्मीद की तलाश में रहने के लिए यहां हूं। #BFF’
यह भी पढ़ें: Hardik Pandya को छोड़ Natasa Stankovic ने चुनी पुरानी जिंदगी, नए वीडियो से मिले सबूत
शहीर शेख के पोस्ट पर हिना ने कैसे किया रिएक्ट?
अब शहीर शेख के इस पोस्ट पर उनकी बेस्ट फ्रेंड ने कमेंट करते हुए लिखा है, ‘हमेशा हमेशा हमेशा मेरे लिए मौजूद।’ अब इन दोनों का बॉन्ड देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी रिएक्ट कर रहे हैं। ऐसा लग रहा है अब हिना खान को उस मोटिवेशन की जरूरत थी जो उन्हें अपने बेस्ट फ्रेंड से मिला है। अब जब उनके पास इतना ख्याल रखने वाले और दुआएं मांगने वाले लोग हैं तो एक्ट्रेस जल्द ही ठीक हो जाएंगी और इस जानलेवा बीमारी से हस्ते हुए जंग जीत लेंगी।
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines