Shah Rukh Khan Replaced Sunny Deol In Deewana: इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड के दो सुपरस्टार्स सनी देओल की ‘गदर 2’ (Gadar 2) और शाहरुख खान की ‘जवान’ (Jawan) धमाल मचा रही है। जहां सनी की फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर 43 दिन हो चुके हैं और फिल्म 25 लाख की कमाई कर अपने क्लब में टोटल 522.25 करोड़ का कलेक्शन जमा कर चुकी है। वहीं शाहरुख खान की ‘जवान’ को भी 16 दिन हो चुके हैं और फिल्म ने 7 करोड़ का कारोबार कर 532.98 करोड़ बटोर लिए हैं। दोनों सुपरस्टार्स की फिल्मों को दर्शकों का खूब प्यार मिला, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दोनों की एक ऐसी भी फिल्म रही है, जिसने दोनों की करियर पर बड़ा असर डाला।
जहां एक सुपरस्टार ने उस फिल्म के लिए ‘ना’ कहा तो दूसरा उसी फिल्म से रातों-रात स्टार बन गया। ये फिल्म साल 1992 में आई ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) और दिव्या भारती (Divya Bharti) की ‘दीवाना’ (Deewana) थी। इस फिल्म को राज कंवर (Raj Kanwar) ने डायरेक्टर किया था, जिनकी पहली पहसे शाहरुख खान नहीं बल्कि सनी देओल थे।
Deewana Movie
Deewana के लिए पहली पसंद थी Sunny Deol
जी हां…राज ने इस फिल्म के लिए पहले सनी देओल को अप्रोच किया था, लेकिन फिल्म में साइड रोल होने की वजह ये सनी ने ये फिल्म करने से मना कर दी, जिसके बाद इस रोल के लिए शाहरुख को साइन किया गया। फिल्म में शाहरुख, ऋषि कपूर के छोटे भाई का किरदार निभाते हैं और दिव्या भारती उनकी भाभी का। ये फिल्म शाहरुख के करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुई। इससे पहले भी शाहरुख एक दो फिल्मों से नाम कमा चुके थे, लेकिन इस फिल्म ने उनके करियर को एक बेहतरनी उछाल दिया और रातों-रात इंडस्ट्री का ‘बादशाह’ बना दिया।
Sunny Deol Shah Rukh Khan Movie ‘Darr’
महज 4 करोड़ में बनी थी फिल्म और कमाई की धुंआधार
वहीं, अगर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की इस फिल्म ‘दीवाना’ के कलेक्शन की बात की जाए तो, उस दौर में इस फिल्म को महज 4 करोड़ में बनाया गया था, जिसने बॉक्स ऑफिस पर उस दौरा के हिसाब से तोबड़तोड़ कमाई करते हुए 16 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था। इतना ही नहीं फिल्म में शाहरुख के किरदार को इतना पसंद किया गया था कि उनकी झोली में एक के बाद एक कई फिल्मों के ऑफर गिरने लगे थे। (Shah Rukh Khan Replaced Sunny Deol)
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
6 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines