इस बार कहां चूक गए Sanjay Leela Bhansali? जिस ट्रिक से बॉलीवुड पर किया राज वो OTT पर हुई फेल

Sanjay Leela Bhansali: संजय लीला भंसाली की फिल्म हो और वो हिट ना हो, ऐसा होना तो मुश्किल है, लेकिन भंसाली की सीरीज शायद ये करने में नाकामयाब होगी। जी हां, भले ही भंसाली ने करोड़ों रुपये खर्च करके ‘हीरामंडी’ बनाई है, लेकिन ऐसा लग रहा है कि ये सीरीज भंसाली की नैय्या किनारे नहीं लगा पाएगी।

Sanjay Leela Bhansali

Sanjay Leela Bhansali, Heeramandi

Sanjay Leela Bhansali: मशहूर फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली इन दिनों खूब चर्चा में हैं। अब भई संजय ने अपनी पर्दे वाली ट्रिक ओटीटी पर अपनाई है, तो कुछ ना कुछ तो होना ही था। जी हां, हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर भंसाली की पहली वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ रिलीज हुई है। सीरीज को लोगों का मिक्सड रिएक्शन मिल रहे हैं। हालांकि इस सीरीज से बड़ी उम्मीदें थी, जो अब टूटती नजर आ रही हैं।

विज्ञापन

पर्दे की ट्रिक हुई फेल

संजय लीला भंसाली हमेशा ही तमीज-तहजीब, रुतबा-रॉयलिटी और आलीशान सेट से लोगों को अपनी ओर खींच लेते हैं। संजय की फिल्मों में एक अलग ही भव्यता देखने को मिलती है। फिर चाहे वो देवदास हो, गंगूबाई हो, बाजीराव मस्तानी जैसी फिल्में हों। सभी फिल्मों में संजय ने रॉयलिटी दिखाई है। पर्दे की इस ट्रिक के सहारे भंसाली ने ओटीटी पर भी डेब्यू किया, लेकिन अफसोस संजय की ये ट्रिक ओटीटी पर नहीं चल सकीं।

विज्ञापन

‘हीरामंडी’ में ऐसी कौन-सी चीज छूट गई?

जी हां, भले ही ‘हीरामंडी’ में तमीज-तहजीब, रुतबा-रॉयलिटी सब दिखाया गया है, लेकिन संजय की फिल्में जो जादू पर्दे पर करती हैं, वो उनकी सीरीज ओटीटी पर करने में नाकाम रही हैं। संजय लीला भंसाली एक ऐसा नाम है, जिसे सुनते ही जहन में हिट, सुपरहिट और तमाम अवॉर्ड्स घूमने लगते हैं। फिर ‘हीरामंडी’ में ऐसी कौन-सी चीज छूट गई, जिसने संजय की सालों पुरानी ट्रिक भी फेल कर दी?

रॉयलिटी और भव्यता

दरअसल, बात अगर ‘हीरामंडी’ की करें तो ये कहना तो सीरीज के साथ बिल्कुल गलत होगा कि ‘हीरामंडी’ में रॉयलिटी और भव्यता नहीं है। जी हां… संजय ने जैसे पर्दे पर कमाल के सेट दिखाए हैं, वैसे ही उन्होंने ओटीटी को भी एक आलीशान सेट दिया है, जिसकी रॉयलिटी और सुंदरता किसी का भी दिल जीत लें, लेकिन बात अगर ‘चूक’ की करें, तो भंसाली साहब कहानी में मार खा गए।

विज्ञापन

सीरीज की कहानी ने डुबोई भंसाली साहब की नैय्या

जी हां, भले ही सीरीज का सेट कमाल का है और इसको बनाने में भंसाली ने करोड़ों रुपये खर्च किए हैं, लेकिन कहानी तो भंसाली साहब को ले डूबी। फिल्म में एक-एक कलाकार ने अपने किरदार को निभाने के लिए पूरी जान लगाई है। फिर चाहें वो मल्लिकाजान हों या फरीदन, या फिर आलमजेब और ताजदार का ही रोल क्यों ना हों। हर किसी ने बेहद कमाल का काम किया है, लेकिन सीरीज के कुछ सीन ऐसे हैं, जो कम समय में खत्म किए जा सकते थे, लेकिन उन्हें बेहद लंबा खींचा गया है। साथ ही ताज और आलम की लव-स्टोरी को और समय देना चाहिए था। बाकी की कहानी तो भंसाली साहब के लिए बेकार-सी साबित होती नजर आ रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ