Peddi Worldwide Collection: Ram Charan की फिल्म 'पेद्दी' ने दुनियाभर में मचाया गदर, 10 दिनों में ही निकाल लिया पूरा बजट

साउथ सुपरस्टार राम चरण की फिल्म ‘पेद्दी’ इन दिनों दुनियाभर के सिनेमाघरों में जमकर गदर मचा रही है. इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड शानदार कलेक्शन भी कर लिया है. फिल्म ने महज 10 दिनों में अपना बजट वसूल कर लिया है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

Peddi Worldwide Collection

Peddi ने दुनियाभर में कितने का किया कलेक्शन?

सुपरस्टार राम चरण और जान्हवी कपूर की फिल्म ‘पेद्दी’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है. यह एक स्पोर्ट ड्रामा फिल्म है, जो लोगों को अपना दीवाना बना रहा है. फिल्म में जान्हवी और राम चरण की केमिस्ट्री को लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया है. यह मूवी 04 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था. मूवी को रिलीज करने से पहले मेकर्स ने इसका पेड प्रीव्यू रखा था. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने पेड प्रीव्यू में 18.50 करोड़ रुपये छापे थे.

विज्ञापन
विज्ञापन

‘पेद्दी’ ने पहले दिन कितने नोट छापे थें?

आपको बता दें कि फिल्म ने पहले दिन 51 करोड़ रुपये छापे थे. ‘पेद्दी’ मूवी ने सिर्फ 10 दिनों में ही अपना बजट वसूल लिया है. यह मूवी पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है. बता दें कि ‘पेद्दी’ सबसे एक्सपेंसिव फिल्मों में से एक है. इस मूवी ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 11 दिन हो चुके हैं, फिल्म ने 11वें दिन खबर लिखे जाने तक 7.41 करोड़ रुपये छापे हैं. पेद्दी ने 11 दिनों में  214.21 करोड़ रुपये छापे हैं. वहीं अब मूवी की कमाई दुनियाभर में 400 करोड़ के करीब पहुंचने वाली है. राम चरण की फिल्म ‘पेद्दी’ 2026 में साउथ की नंबर 1 ग्रॉसर फिल्मों की लिस्ट में शुमार हो गई है.

विज्ञापन

‘पेद्दी’ का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर डे वाइज कलेक्शन

  • पहला दिन- 51 करोड़ रुपये
  • दूसरा दिन- 26.90 करोड़ रुपये
  • तीसरा दिन- 29.10 करोड़ रुपये
  • चौथा दिन- 32.15 करोड़ रुपये
  • पांचवां दिन- 12.35 करोड़ रुपये
  • छठा दिन- 9.70 करोड़ रुपये
  • सातवां दिन- 7.55 करोड़ रुपये
  • आठवां दिन- 6.30 करोड़ रुपये
  • नौवां दिन- 5.15 करोड़ रुपये
  • दसवें दिन- 8.10 करोड़ रुपये
  • ग्यारहवें दिन- 7.41 करोड़ रुपये

Peddi ने वर्ल्डवाइड 10 दिनों में कितने का किया कलेक्शन?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म ‘पेद्दी’ ने 10 दिनों में दुनियाभर में 378 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. मेकर्स उम्मीद कर रहे हैं कि यह मूवी रविवार के कलेक्शन के साथ ही 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेगी. रिपोर्ट के अनुसार बुच्ची बाबू सना के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘पेद्दी’ को बनाने के लिए मेकर्स ने 350 करोड़ रुपये खर्च किए हैं.  

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ