2300 करोड़ कमाने के बाद OTT पर जल्द तबाही मचाएगी ‘ऑब्सेशन’, साउथ की भाषाओं में भी होगी रिलीज!

Obsession OTT: सिनेमाघरों में इन दिनों हॉलीवुड की हॉरर फिल्म ‘ऑब्सेशन’ जमकर गदर मचा रही है. इस मूवी को भारतीय ऑडियंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं. इस फिल्म ने कमाई के मामले में कई बॉलीवुड फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. हालांकि, अब यह मूवी ओटीटी पर दस्तक देने वाली है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

Obsession

Obsession ओटीटी पर कब रिलीज होगी?

हॉलीवुड की हॉरर फिल्म ‘ऑब्सेशन’ इन दिनों जमकर गदर मचा रही है. इस मूवी की हर तरफ जमकर चर्चा हो रही है. यह मूवी भारतीय ऑडियंस को भी काफी ज्यादा   पसंद आ रही है. इस फिल्म के सीन को लोग सोशल मीडिया पर जमकर शेयर कर रहे हैं. हालांकि, अब लोग इस फिल्म का ओटीटी पर बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वहीं अब फिल्म से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है. दरअसल, अब ‘ऑब्सेशन’  जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम की जा सकती है.

विज्ञापन
विज्ञापन

OTT पर कब रिलीज होगी ‘ऑब्सेशन’

हॉलीवुड की फिल्म ‘ऑब्सेशन’ को करी बार्कर के निर्देशन में तैयार किया गया है. यह एक रोमांटिक हॉरर फिल्म है, जो अपनी दमदार कहानी और कॉन्सेप्ट से लोगों को दीवाना बना रही है. यह मूवी सिनेमाघरों में जमकर कमाई कर रही है. हालांकि, अब खबर यह भी है कि ये फिल्म 23 जून के आसपास PVOD पर उपलब्ध हो सकती है. अगर आप PVOD का मतलब नहीं जानते हैं, तो इसका मतलब होता है, ‘प्रीमियम वीडियो ऑन डिमांड’, जिसमें स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म यूजर्स से ज्यादा पैसे लेकर उन्हें वीडियो कंटेंट को जल्दी दिया जाता है. PVOD की मदद से आप नई रिलीज फिल्मों और प्रीमियम कंटेंट को जल्दी देख सकते हैं. हालांकि, यह मूवी कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी इसकी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, हालांकि, फैंस की नजर अब साउथ इंडियन भाषा में रिलीज को लेकर होने वाले ऐलान पर टिकी हुई है.

विज्ञापन

‘ऑब्सेशन’ ने दुनियाभर में कितने का किया कलेक्शन

यह मूवी भारतीय दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आ रही है. यह फिल्म 29 मई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. इस मूवी की कहानी एकतरफा जुनूनी प्यार और उससे होने वाली डरावनी और खतरनाक सजा के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है. ‘ऑब्सेशन’ फिल्म में माइकल जॉन्सटन, कूपर टॉमलिंसन और इंडे नवार्रेट ने अहम किरदार निभाया है. यह मूवी आपको शुरुआत से लेकर अंत तक बोर नहीं होने देती है. Boxofficemojo की रिपोर्ट के अनुसार मूवी ने दुनियाभर में 2366 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया है. सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर खबर लिखे जाने तक 63.90 करोड़ रुपये छाप लिए हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ