Love Story: 'थानेदार' के सेट पर शुरू हुई थी संजय दत्त-माधुरी दीक्षित की लव स्टोरी, इस वजह से टूटा रिश्ता

Love Story, Sanjay Dutt, Madhuri Dixit, Sanjay-Madhuri Love Story, Bollywood Famous Love Story
विज्ञापन

Love Story: प्यार वो एहसास है जो सबसे खास होता है, बॉलीवुड (Bollywood) में ऐसे कई सारे एक्टर और एक्ट्रेस हैं जिनके बेपनाह प्यार की कहानी अपने मुकाम तक नहीं पहुंच पाईं और अधुरी रह गई। इन्हीं अधूरी कहानियों में एक कहानी है संजय दत्त (Sanjay Dutt) और माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) की। जहां माधुरी के लिए कई अन्य एक्टर पागल थे वहीं वो संजय दत्त के प्यार में दीवानी थीं।

माधुरी और संजय की ऑनस्क्रीन जोड़ी को लोगों ने इतना पसंद किया कि वो उनकी रियल लाइफ जोड़ी की कामना करने लगे थे। दोनों की लव स्टोरी की चर्चा बड़े जोर-शोर से हो रही थी कि तभी कुछ ऐसा हुआ कि उन दोनों का रिश्ता टूट गया। आइए जानते हैं उनकी प्रेम कहानी।

विज्ञापन

फिल्म थानेदार के सेट पर ही दोनों एक दुसरे को दिल दे चुके थे Love Story

अपनी दिलकश मुस्कान से लोगों को अपना दीवाना बनाने वाली माधुरी दीक्षित संजय दत्त एक दुसरे के प्यार में पड़ गए थे। इस फिल्म में दोनों के काम और जोड़ी को खूब पसंद किया गया। एक बार तो संजय ने यह भी कह दिया था कि अगर उन्हें बॉलीवुड में किसी से शादी करनी होगी तो वो लड़की माधुरी दीक्षित होंगी। दोनों के बीच की नजदीकियां सुर्खियां बन गई थीं।

 

Sanday- Madhuri Love Story

विज्ञापन

इस फिल्म के जरिए बढ़ी दोनों के बीच नजदीकियां

संजय दत्त और माधुरी दीक्षित की लव स्टोरी बड़ी ही दिलचस्प थी। बताया जाता है कि दोनों की मुलाकात तो थानेदार के सेट पर हुई थी और वहीं से इस प्यार की शुरुआत भी हो गई थी। लेकिन साल 1991 में फिल्म ‘साजन’ ने उनके बीच की दूरियों को कम कर नजदीकियों को बढ़ा दिया था।

Madhuri Dixit Sanjay Dutt

विज्ञापन

पता हो कि, निर्देशक लॉरेंस डिसूजा ने ‘साजन’ फिल्म के लिए संजय दत्त को नहीं बल्कि आमिर खान को हीरो के रूप में लेना चाहते थे, लेकिन आमिर ने मना कर दिया। वहीं एक्ट्रेस की बात करें तो निर्देशक की पहली पसंद आयशा जुल्का थी, लेकिन फिल्म शुरू होने से पहले ही उन्हें अचानक से बहुत तेज बुखार आ गया। फिर क्या था इन दोनों को इस फिल्म में साथ काम करने का मौका मिला। फिल्म की शूटिंग आउट साइड में हो रही थी जिस ,वजह से दोनों को साथ में ज्यादा से ज्यादा वक्त बिताने का मौका मिला।

संजय और माधुरी दोनों के परिवार वाले इस रिश्ते के खिलाफ थे Love Story

संजय और माधुरी एक दुसरे से प्यार करते थे, लेकिन उन दोनों के परिवार वाले इस रिश्ते के खिलाफ थे। इसकी सबसे बड़ी वजह थी संजय दत्त का शादीशुदा होना। लेकिन फिर भी दोनों एक दुसरे से मिलते थे जिसकी भनक उनके परिवार वालों को नहीं थी।

विज्ञापन

Sanjay Madhuri Love Story

इस वजह से टूट गया दोनों का रिश्ता Love Story

दोनों के रिश्ते को किसी की नजर लग गई और साल 1993 में वो टाडा के तहत एक मुकदमें में फस गए थे। आपको बताते चलें कि साल 1993 में जब संजय एक फिल्म की शूटिंग के लिए देश से बाहर गए थे, तब उनकी बहन प्रिया दत्त ने उन्हें इस बात की खबर दी थी कि वो इस केस में फस गए हैं। जब संजय दत्त वापस भारत लौटे तो एयरपोर्ट पर परिवार वालों की बजाय पूरी पुलिस फोर्स उनका इंतजार कर रही थी। संजय के घर पर भी पुलिस थी। उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। फिर क्या था इस वजह नेस दो प्यार करने वालों की राहें अलग कर दीं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ