Subham की रिलीज अब ज्यादा दूर नहीं, Samantha Ruth Prabhu की फिल्म कब थिएटर में देगी दस्तक?

सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म ‘शुभम’ को लेकर फैंस बेहद एक्साइटेड हैं और इसकी रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज हो चुका है, जिसे लोगों का खूब प्यार भी मिला है।

Samantha Ruth Prabhu

Samantha Ruth Prabhu

विज्ञापन

साउथ की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक सामंथा रुथ प्रभु सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और खुद से जुड़े अपडेट्स शेयर करती रहती हैं। फैंस भी एक्ट्रेस के पोस्ट का बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस बीच अब सामंथा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस के इस पोस्ट में क्या है और उन्होंने पोस्ट को शेयर करते हुए क्या कहा है?

कब रिलीज होगी ‘शुभम’?

दरअसल, सामंथा रुथ प्रभु ने अपने सोशल मीडिया पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने कई तस्वीरें शेयर की हैं। पोस्ट को शेयर करते हुए सामंथा ने इसके कैप्शन में लिखा है कि यह एक लंबी यात्रा रही है, लेकिन हम यहां हैं, नई शुरुआत @tralalamovingpictures #शुभम 9 मई को रिलीज होगी। गौरतलब है कि इस फिल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज हो चुका है।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Samantha (@samantharuthprabhuoffl)

यूजर्स ने की तारीफ

इस पोस्ट में सामंथा ने फिल्म के क्रू के संग भी फोटो शेयर की है। इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने व्हाइट कलर का सूट पहना है, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं, अब यूजर्स सामंथा के इस पोस्ट पर जमकर रिएक्ट किया है। एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि आप बेहद सुंदर लग रही हैं। दूसरे यूजर ने कहा कि ऑल द बेस्ट फॉर फिल्म। एक और यूजर ने कहा कि बड़ी सक्सेस जल्दी मिलने वाली है। इस तरह के तमाम कमेंट्स लोगों ने इस पोस्ट पर किए हैं।

हॉरर-कॉमेडी फिल्म

वहीं, अगर फिल्म ‘शुभम’ की बात करें तो ये एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म में एक छोटे से गांव की कहानी दिखाई जाएगी। फिल्म के ट्रेलर की बात करें तो इसमें दिखाया गया है कि इसकी शुरुआत तीन पतियों से होती है, जो पत्नियों को काबू करने की बात करते हैं। इसके बाद एक नए नवेले शादीशुदा जोड़े का सीन आता है। फिल्म की पूरी कहानी जानने के लिए आप इसे देख सकते हैं।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Samantha (@samantharuthprabhuoffl)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ