सलमान, शाहरुख की फिल्म के गानों को बोल देने वाले दिग्गज गीतकार का निधन, 100 से ज्यादा लिख चुके थे हिट गाने
Edited By Vandana Saini

Veteran Lyricist Dev Kohli Passed Away
Edited By Vandana Saini

Veteran Lyricist Dev Kohli Passed Away
Veteran Lyricist Dev Kohli Passes Away: बॉलीवुड की गलियों से एक बार फिर मनहूस खबर सामने आ रही है। बॉलीवुड के सलमान खान (Salman Khan) से लेकर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और कई बड़े कलाकरों की फिल्मों के गानों को शानदार बोल देने वाले 82 साल के दिग्गज गीतकार देव कोहली (Dev Kohli Died) का शनिवार, 26 अगस्त को निधन हो गया है। गीतकार देव कोहली ने अपने लंबे करियर में कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों के गाने लिखे हैं।
इन फिल्मों के लिस्ट में सलमान खान (Salman Khan) की ‘मैंने प्यार किया’, माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) की ‘हम आपके हैं कौन’, शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की ‘बाजीगर’ के अलावा ‘शूट आउट एट लोखंडवाला’, ‘जुड़वा 2’, ‘टैक्सी नंबर 9211’ और ‘मुसाफिर’ से भी ज्यादा फिल्मों के नाम शामिल है।

Lyricist Dev Kohli Died (Credit – Google)
यह भी पढ़ें: मशहूर मराठी अभिनेता का छोटी उम्र में निधन, कैंसर से जिंदगी की जंग हार गए एक्टर
उन्होंने करीबन 100 से ज्यादा हिट फिल्मों के लिए गाने लिखे थे। गीतकार देव कोहली के निधन की खबर को उनके प्रवक्ता प्रीतम शर्मा द्वारा पुष्टि की गई है। उन्होंने निधन की खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि ‘कोहली जी पिछले कुछ महीनों से बीमार थे और कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में भर्ती थे। शनिवार, 26 अगस्त की सुबह उनका निधन हो गया’।
बात दें कि अस्पताल में निधन के बाद दिवंगत गीतकार देव कोहली का पार्थिव को दोपहर के समय मुंबई के लोखंडवाला में स्थित उनके घर लाया जाएगा, जिसके बाद शनिवार, शाम को ही ओशिवारा श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार भी किया जाएगा। इस दौरान वहां उनके करीबी के साथ-साथ बाकी सिंगर्स और कलाकारों के भी आने की उम्मीद की जा रही हैं, जिनमें अनु मलिक, आनंद राज आनंद, उत्तम सिंह और बाकी लोगों शामिल हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: