पिता की तरह क्रिकेटर क्यों नहीं बनें Saif Ali Khan? Netflix के The Great Indian Kapil Show में खुलासा

Saif Ali Khan on The Great Indian Kapil Show: कपिल शर्मा के शो में सैफ अली खान, जाह्नवी कपूर और जूनियर एनटीआर अपनी फिल्म ‘देवरा’ का प्रमोशन करने पहुंचे, इस दौरान सैफ ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई खुलासे किए।

कपिल शर्मा के शो पर सैफ का खुलासा

कपिल शर्मा के शो पर सैफ का खुलासा

विज्ञापन

Saif Ali Khan on The Great Indian Kapil Show: कपिल शर्मा के शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर पहुंचे, जहां दोनों ने अपनी जिंदगी से जुड़े कई किस्सों का जिक्र किया। इस दौरान कपिल शर्मा ने दोनों के साथ खूब मस्ती की। कपिल ने इस दौरान जूनियर एनटीआर के डायलॉग्स भी बोले। सैफ ने बताया कि क्यों वो अपने पिता की तरह एक क्रिकेटर नहीं बने और एक्टिंग की लाइन उन्होंने खुद के लिए चुनी।

सैफ अली खान ने सारा पर की बात

कपिल शर्मा के शो में सैफ अली खान, जाह्नवी कपूर और जूनियर एनटीआर अपनी फिल्म ‘देवरा’ का प्रमोशन करने पहुंचे थे, इस दौरान सैफ अली खान ने अपनी पर्सनल लाइफ पर खुलकर बात की। सैफ ने बताया कि उनकी बेटी सारा अली खान उनसे कई बार प्रोजेक्ट्स को लेकर सलाह लेती हैं। इसके अलावा इब्राहिम की अभी पहली फिल्म रिलीज होनी है तो वो ज्यादा बात नहीं करते उसके बारे में।

विज्ञापन

पिता की तरह क्रिकेटर क्यों नहीं बने सैफ?

कपिल शर्मा ने सैफ अली खान से पूछा कि आपके पास दो ऑप्शन्स थे, आपके पिता क्रिकेटर थे और मां लेजेंडरी एक्ट्रेस थीं, तो आपने एक्टिंग को ही क्यों चुना। इस सवाल का जवाब देते हुए सैफ ने कहा कि लोग कहते थे कि मुझे एक्टिंग टैगोर फैमिली से मिली है। एक तो जो मेंटल फोकस की जरूरत थी क्रिकेट में, वो मेरे में नहीं था। दूसरा मेरा हमेशा से एक्टिंग में इंटरस्ट था। इसके साथ ही जूनियर एनटीआर ने भी बताया कि वो नेता की बजाय अभिनेता क्यों बने। सिर्फ 17 साल का था जब मेरी पहली फिल्म की ऑपनिंग हुई थी। मुझे हमेशा एक्टर ही बनना था और जब लोग आपकी फिल्म, एक्टिंग को एन्जॉय करते हैं तो आपको खुशी महसूस होती है।

विज्ञापन

श्रीदेवी हैं सैफ की फेवरेट एक्ट्रेस

शो के दौरान कपिल शर्मा ने सैफ और जूनियर एनटीआर से पूछा कि नॉर्थ और साउथ में उनकी फेवरेट एक्ट्रेसेस कौन हैं, इस सवाल का जवाब देते हुए दोनों ही एक्टर्स ने कहा कि उनकी फेवरेट एक्ट्रेस श्रीदेवी हैं। इसके अलावा सैफ ने फेवरेट खाने के तौर पर इडली सांभर का नाम लिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ