एक से ज्यादा लड़कों को डेट कर रही थीं Kalki Koechlin, एक्ट्रेस का चौंकाने वाला बयान

Kalki Koechlin on Dating Multiple Guys: एक्टर और मॉडल कल्कि कोचलिन ने एक वक्त पर एक से ज्यादा लड़कों को डेट करने की बात कही है। क्या कुछ कहा है एक्ट्रेस ने, चलिए आपको बताते हैं।

कल्कि कोचलिन का चौंकाने वाला खुलासा

कल्कि कोचलिन का चौंकाने वाला खुलासा

विज्ञापन

Kalki Koechlin on Dating Multiple Guys: एक्टर और मॉडल कल्कि कोचलिन ने बॉलीवुड में अपने बेहतरीन रोल्स से फैंस के दिलों में खास जगह बनाई है। एक्ट्रेस की दमदार परफॉर्मेंसेस के चलते कई अवार्ड्स भी उन्होंने अपने नाम किए हैं। अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी हमेशा सुर्खियों में रही हैं। हाल ही में उन्होंने खुलासा किया कि वो एक वक्त पर ओपन रिलेशनशिप में रह चुकी हैं, जो उनकी जिंदगी का कभी हिस्सा हुआ करता था। कल्कि ने ये भी बताया कि उनकी दूसरी शादी के बाद उनके विचारों में काफी बदलाव आया है।

इंटरव्यू में निजी जिदंगी पर बोलीं एक्ट्रेस

कल्कि कोचलिन ने हॉटरफ्लाई के साथ इंटरव्यू में उस वक्त का जिक्र किया जब वो अपनी लाइफ में बहुत अनस्टेबल थीं। उन्होंने इस बात को स्वीकार किया कि वो एक समय पर काफी लड़कों को डेट कर रही थीं, क्योंकि उस वक्त वो लॉन्ग टर्म कमिटमेंट्स पर विश्वास नहीं रखती थीं। उस वक्त वो ओपन रिलेशनशिप में रहना पसंद करती थीं।

विज्ञापन

अनुराग कश्यप से हुई थी पहली शादी

कल्कि ने अपनी पहली शादी फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप से की थी, हालांकि दोनों का ये रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चला। इस बारे में अभिनेत्री ने कहा है कि ओपन रिलेशनशिप में होने पर पार्टनर के बीच कुछ भी छिपना नहीं चाहिए। इसके लिए आपसी समझ और संवाद बहुत जरूरी है। कल्कि ने कहा कि  रिश्ते की नींव विश्वास पर रखी जानी चाहिए।

विज्ञापन

जब कल्कि से ये पूछा गया कि क्या वो अब भी मल्टीपल रिलेशनशिप में रह सकती हैं, तो उन्होंने साफ कहा कि वो अब शादीशुदा हैं और एक बच्चे की मां हैं, इसलिए उनके पास इतना समय नहीं है। उन्होंने बताया कि ओपन रिलेशनशिप में रहना एक अलग अनुभव था, लेकिन अब उनके जीवन में बहुत सारे बदलाव आ गए हैं। कल्कि ने कहा, ‘आपको अपने नियमों को लेकर साफ रहना होगा। ये एक ऐसी जिंदगी थी, जो मैं तब जी रही थी जब मैं छोटी थी और भविष्य में घर बसाने में कोई रुचि नहीं थी।’

गाय हर्सबर्ग के साथ की दूसरी शादी

इसी इंटरव्यू में कल्कि कोचलिन ने अपने दूसरे पति के बारे में भी बताया। एक्ट्रेस ने बताया कि उनका दूसरा पति गाय हर्सबर्ग है और अब उनके जीवन में स्थिरता आ चुकी है। वो अपने नए जीवन को लेकर काफी खुश हैं और इसे एक नई शुरुआत मानती हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ