RARKPK BO Collection Day 4: 'रॉकी और रानी' की कमाई में भारी गिरावट, फिर भी फिल्म ने पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा
Edited By Nancy Tomar

Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani Box Office Collection Day 4
Edited By Nancy Tomar

Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani Box Office Collection Day 4
RARKPK BO Collection Day 4: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।
फैंस को फिल्म का बेसब्री से इंतजार था, जो अब खत्म हो चुका है। वहीं, इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग की है और अब फिल्म का चौथे दिन का कलेक्शन आ गया है। चलिए जान लेते हैं…
एक रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ ने अपनी रिलीज के चौथे दिन यानी सोमवार को 7.50 करोड़ का कारोबार किया है। हालांकि ये इस फिल्म के अनुमानित आंकड़े हैं ऑफिशियल नंबर आने के बाद इनमें थोड़ा बदलाव हो सकता है। वहीं अब फिल्म का कुल कलेक्शन 53.40 करोड़ रुपये हो गया है। बता दें कि फिल्म को देखने के लिए सोमवार को भी सिनेमाघरों में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
बता दें कि ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ 160 करोड़ के बजट में बनी है। वहीं, फिल्म ने अपनी रिलीज के चौथे दिन शानदार कमाई की है। बताते चलें कि ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ मल्टीस्टार फिल्म है। इस फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के अलावा धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन ने भी अहम रोल निभाते नजर आ रहे हैं। साथ ही फिल्म को देश भर में 32 सौ से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है।
वहीं, अगर इस फिल्म की कहानी की बात करें तो इसमें एक ऐसे कपल की कहानी है जो एक दूसरे से बिल्कुल अलग-अलग है, लेकिन ये प्यार में पड़ जाते हैं। हालांकि शादी करने के लिए इन्हें कई पापड़ बेलने पड़ते हैं। फिल्म में रणवीर सिंह ने एक तेज तर्रार पंजाबी लड़के रॉकी रंधावा और आलिया भट्ट एक बंगाली टीवी पत्रकार रानी चटर्जी की भूमिका निभाती नजर आ रही है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: