'मुझसे उधार ले लो...', आरजे महविश के लेटेस्ट पोस्ट का क्या धनश्री के इमोशनल होने से है कोई कनेक्शन?

आरजे महविश और धनश्री वर्मा दोनों को लेकर इस वक्त खूब बातें हो रही हैं। सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक दोनों को लेकर कुछ ना कुछ सुनने को मिल ही रहा है। इस बीच अब महविश का नया पोस्ट सामने आया है।

Rj Mahvash, Dhanashree Verma

Rj Mahvash, Dhanashree Verma

विज्ञापन

आरजे महविश और धनश्री वर्मा दोनों ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस वक्त दोनों के इंस्टाग्राम पर हर किसी की नजरें गढ़ी हुई हैं। यूजर्स भी दोनों के इंस्टाग्राम पर ताक-झांक करने से पीछे नहीं हट रह हैं। इस बीच अब महविश ने फिर से एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है, जो चर्चा में आ गए है। साथ ही लोगों ने इसे धनश्री के इमोशनल फील करने से भी जोड़ दिया है। आइए जानते हैं कि महविश ने क्या लिखा है?

आरजे महविश ने शेयर किया पोस्ट

दरअसल, कुछ ही देर पहले महविश ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए आरजे महविश ने अपनी अवॉर्ड के साथ स्माइल करते हुए एक फोटो शेयर की है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए महविश ने इसके कैप्शन में लिखा है कि अगर आपके चेहरे पर स्माइल नहीं है, तो मुझसे उधार ले लो। महविश ने जो पोस्ट शेयर किया है, उसके कैप्शन को लोग अब धनश्री से जोड़ रहे हैं।

विज्ञापन
Rj Mahvash

Rj Mahvash

धनश्री का वीडियो वायरल

गौरतलब है कि हाल ही में धनश्री का एक वीडियो सामने आया था, जो सोशल मीडिया पर अभी भी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जैसे ही धनश्री पैप्स के कैमरे के सामने आई, तो उन्होंने अपने दिल की बात कैमरे पर बोल दी। धनश्री ने वीडियो में कहा कि मैं बहुत इमोशनल फील कर रही हूं। इसके बाद वो पैप्स के कैमरे के सामने पोज देती नजर आईं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन

दोनों को जोड़ रहे लोग

जैसे ही धनश्री का ये वीडियो सामने आया, तो इंटरनेट पर वायरल हो गया। इस वीडियो पर लोगों ने भी अपना-अपना रिएक्शन शेयर किया। एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि आप दुखी क्यों हैं? दूसरे यूजर ने कहा कि आप सेड हैं? तीसरे यूजर ने कहा कि परेशान मत हो, सब ठीक है। इस तरह लोगों ने इस पर कमेंट्स किए। हालांकि, अब आरजे के पोस्ट को धनश्री के इसी स्टेटमेंट से जोड़ा जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ