अथिया शेट्टी का मैटरनिटी फोटोशूट, बॉलीवुड हसीनाओं से कैसे अलग? इंटरनेट पर लोगों ने की तारीफ

अभिनेत्री अथिया शेट्टी और पॉपुलर क्रिकेटर केएल राहुल जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं। कपल से लेकर फैंस तक हर कोई बेहद एक्साइटेड है। सभी कपल के बच्चे का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Athiya Shetty

Athiya Shetty

अभिनेत्री अथिया शेट्टी और पॉपुलर क्रिकेटर केएल राहुल अपने आने वाले बच्चे को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं। सोशल मीडिया पर कपल ने अपने पेरेंट्स बनने की खबर फैंस के साथ शेयर की थी। जैसे ही लोगों को ये गुडन्यूज मिली तो हर कोई बेहद एक्साइटेड हो गया और सभी ने कपल को बधाई दी। इस बीच अब अथिया ने अपने मैटरनिटी फोटोशूट की फोटोज भी शेयर की हैं, जो बॉलीवुड की हसीनाओं से कुछ अलग हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर इन तस्वीरों में ऐसा क्या है? तो आइए जानते हैं…

विज्ञापन

अथिया ने शेयर की फोटोज

अथिया शेट्टी ने बीते दिन यानी 12 मार्च को अपने मैटरनिटी फोटोशूट की फोटोज शेयर की। सोशल मीडिया पर सामने आईं इन फोटोज पर लोगों की नजर पड़ी, तो हर किसी ने इन तस्वीरों पर खूब प्यार लुटाया। हालांकि, अगर इन फोटोज के अलग होने की बात करें तो अथिया की फोटोज बेहद क्लासी हैं और डिसेंट हैं। इन फोटोज में कुछ भी रिवीलिंग नहीं हैं।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Athiya Shetty (@athiyashetty)

हिंदी सिनेमा की कई हसीनाएं

वहीं, अगर बॉलीवुड एक्ट्रेसेस की बात करें तो हिंदी सिनेमा की कई हसीनाएं ऐसी हैं, जिन्होंने बेहद रिवीलिंग मैटरनिटी फोटोशूट कराया है। इस लिस्ट में बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का नाम शामिल है। जी हां, दीपिका का फोटोशूट रिवीलिंग था, जिसको लेकर उन्हें ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा। इसके अलावा आलिया भट्ट का नाम भी इस लिस्ट में आता है।

विज्ञापन

करीना कपूर खान

जी हां, आलिया भट्ट ने पिंक कलर की ड्रेस में जो फोटोज शेयर की थी, वो रिवीलिंग थीं। इस लिस्ट में करीना कपूर खान भी आती हैं। करीना कपूर ने भी अपने मैटरनिटी फोटोशूट शेयर की थी और वो भी रिवीलिंग थीं। इसके अलावा राधिका आप्टे का मैटरनिटी शूट भी बेहद रिवीलिंग था। इसके लिए एक्ट्रेस को भी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)

विज्ञापन

रुबीना दिलैक

ना सिर्फ बॉलीवुड बल्कि इस लिस्ट में टीवी की एक्ट्रेस का नाम भी शामिल है। जी हां, टेलीविजन की छोटी बहू रुबीना दिलैक का नाम भी इस लिस्ट में आता है। रुबीना का मैटरनिटी फोटोशूट भी बेहद रिवीलिंग था, जो खूब वायरल हुआ था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rubina Dilaik (@rubinadilaik)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ