हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Animal की रिलीज से पहले हुई मेकर्स की चांदी, यूएसए में बिक गए Ranbir Kapoor की फिल्म के इतने सारे टिकट

Animal Advance Booking In USA: रणबीर कपूर की इस फिल्म की अमेरिका में बुकिंग शुरू हो चुकी है। एनिमल को लेकर वहां भी क्रेज देखने को मिल रहा है। वहां से एडवांस बुकिंग के आंकड़े आने शुरू हो गए हैं।

विज्ञापन
image credit: instagram

Animal Advance Booking In USA: फिल्मों में अपनी शानदार भूमिकाओं के लिए मशहूर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म एनिमल के प्रमोशन में बिजी हैं। बीते दिनों अभिनेता वानखेड़े स्टेडियम में हुए भारत और न्यूजीलैंड का मैच देखने पहुंचे थे। दरअसल इस दौरान अभिनेता फिल्म एनिमल के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे। इस फिल्म में रणबीर कपूर काफी अलग अवतार में नजर आने वाले हैं। संदीप वांगा रेड्डी की यह फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसी बीच फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है।

अमेरका में इतनी स्क्रीन पर होगी रिलीज

बता दें कि रणबीर कपूर की इस फिल्म की अमेरिका में बुकिंग शुरू हो चुकी है। एनिमल को लेकर वहां भी क्रेज देखने को मिल रहा है। वहां से एडवांस बुकिंग के आंकड़े आने शुरू हो गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक एनिमल अमेरिका में सबसे ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज होने वाली फिल्मों में से एक है। अमेरिका में एनिमल 888 स्क्रीन्स पर रिलीज होने वाली है। ये नंबर पठान, जवान, जेलर और टाइगर 3 से भी ज्यादा है। बता दें कि रणबीर ब्रह्मास्त्र भी अमेरिका में 810 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई थी।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Ranbir Kapoor को टॉक्सिक कहे जाने पर भड़कीं Alia Bhatt, कहा- ‘दुनिया में इतने सारे मुद्दे…’

अब तक इतने टिकट बिके

विज्ञापन

रणबीर कपूर की यह फिल्म कुछ ही दिनों में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है और इसकी विदेशों में भी इसकी एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। यूएसए की 172 लोकेशन पर बुकिंग शुरू हो गई है और वहां 340 से ज्यादा शो होने वाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक करीब 1100 टिकट्स बिक चुके हैं, जिससे फिल्म ने करीब 16 लाख का बिजनेस कर लिया है।

कब रिलीज होगी फिल्म

विज्ञापन

फिल्म की बात करें तो इसमें रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना के साथ अनिल कपूर, बॉबी देओल और तृप्ति डिमरी लीड रोल में नजर आएंगी। यह फिल्म पहले 11 अगस्त को रिलीज होने वाली थी लेकिन बाद में इसका समय बढ़ाकर 1 दिसंबर के लिए पोस्टपोन कर दिया गया था।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola