Ranbir Kapoor को टॉक्सिक कहे जाने पर भड़कीं Alia Bhatt, कहा- 'दुनिया में इतने सारे मुद्दे...'

Alia Bhatt Ranbir Kapoor Toxic: कॉफी विद करण के लेटेस्ट एपिसोड में आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर को टॉक्सिक कहे जाने पर मुंहतोड़ जवाब दिया है।

Alia Bhatt Ranbir Kapoor

image credit: instagram

Alia Bhatt Ranbir Kapoor Toxic: करण जौहर का शो कॉफी विद करण चर्चा में बना हुआ है। हाल ही में आलिया भट्ट और करीना कपूर इस शो का हिस्सा बनीं। इस दौरान दोनों ने मस्ती की और करण जौहर के सवालों के खुलकर जवाब दिए। दोनों ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर कई खुलासे किए हैं। इसके अलावा आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर को टॉक्सिक (Alia Bhatt Ranbir Kapoor Toxic) कहे जाने पर मुंहतोड़ जवाब दिया है।

विज्ञापन

बेवजह उठी कई चीजें

विज्ञापन

बता दें कि एक वीडियो के दौरान आलिया भट्ट ने कहा था कि रणबीर कपूर उनको लिपस्टिक नहीं लगाने के लिए कहते हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद कई लोग रणबीर कपूर को टॉक्सिक हस्बेंड कहने लगे। अब कॉफी विद करण के दौरान आलिया भट्ट ने इस बयान पर रिएक्शन दिया है। आलिया कहती हैं, ‘मुझे लगता है कि बहुत सारी चीजें बेवजह उठा ली जाती हैं। जब मैंने देखा अपनी टीम के साथ मेरा बयान कुछ और ही जा रहा था। फिर मैंने कहा ठीक है जाने दो। क्योंकि वो लोग तो कुछ न कुछ हमेशा कहा ही करते हैं।’

विज्ञापन

जब रणबीर को कहा गया टॉक्सिक

विज्ञापन

आलिया ने कहा, कई आर्टिकल ऐसे भी आए जिसमें रणबीर कपूर को टॉक्सिक शख्स तक कहा गया। आलिया ने आगे कहा- ‘दुनिया में इतने सारे मुद्दे हैं, जिन पर लोग बात कर सकते हैं, लेकिन बात उस बारे में हो रही है जिसका मतलब ही गलत निकाल लिया गया हो। मुझे सिर्फ एक बात का बुरा लगा कि जैसा लोग रणबीर को समझते हैं वो वैसे बिल्कुल भी नहीं है, वो लोगों की सोच से एक दम अलग हैं।’

क्यों शुरू हुआ पूरा विवाद

विज्ञापन

दरअसल यह पूरा मामला आलिया भट्ट के एक वीडियो के बाद शुरू हुआ था। दरअसल, वोग इंडिया के लिपस्टिक हैक से जुड़े एक वीडियो में आलिया ने कहा था कि वह ज्यादातर न्यूड लिपस्टिक ही लगाती हैं। इसके बाद आलिया ने वीडियो में लिपस्टिक लगाई और उसे पोंछ दिया। इसके बाद आलिया ने कहा कि वह लिपस्टिक लगाने के बाद उसे वाइप कर देती हैं। क्योंकि रणबीर को उनका लिपस्टिक लगाना पसंद नहीं है। जब वह उनके ब्वॉयफ्रेंड थे और आलिया उनसे मिलने जाती थीं, तब भी रणबीर उनसे लिपस्टिक पोंछने के लिए कहते थे क्योंकि रणबीर को उनके नेचुरल लिप्स ज्यादा पसंद हैं। इसके बाद रणबीर को जमकर ट्रोल किया गया था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ