हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

'Animal जैसी फिल्में ना करें…', 'रामायण' का ट्रेलर देख 'महाभारत' के 'कृष्ण' की रणबीर कपूर को नसीहत

Ramayana Trailer: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. इस ट्रेलर में रणबीर कपूर के साथ-साथ स्टारकास्ट के लुक्स की खूब तारीफ की जा रही है. वहीं अब ‘महाभारत’ के ‘कृष्ण’ ने रणबीर कपूर को एक खास सलाह दी है.

विज्ञापन

Ramayana Trailer: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. ट्रेलर में फिल्म की स्टारकास्ट को खूब पसंद किया जा रहा है. सोशल मीडिया पर इन सितारों के लुक्स की खूब तारीफ हो रही है. रणबीर कपूर को ‘राम’ के रूप में देखकर फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. वहीं अब टीवी की ‘महाभारत’ के ‘कृष्ण’ ने ‘रामायण’ के ट्रेलर की तारीफ की है. साथ ही रणबीर कपूर को एक सलाह भी दी है, जो काफी सुर्खियों में आ गई है. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर टीवी के ‘कृष्ण’ ने सलाह देते हुए क्या-कुछ कहा है.

‘रामायण’ के ट्रेलर के फैन हुए नितीश भारद्वाज

‘महाभारत’ के ‘कृष्ण’ यानी नितीश भारद्वाज ने मीडिया से बात करते हुए ‘रामायण’ की तारीफों के पुल बांध दिए. साथ ही उन्होंने फिल्म को ऑस्कर का हकदार बता दिया. एक्टर ने कहा कि ‘रामायण’ को ‘बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म’ की कैटेगरी में 100% ऑस्कर अवॉर्ड मिलेगा. वहीं एक्टर ने फिल्म के मेकर्स के साथ-साथ फिल्म की स्टारकास्ट की भी खूब तारीफ की है. नितीश भाद्वाज ने विजुअल इफेक्ट्स, सिनेमैटोग्राफी और म्यूजिक की भी खूब तारीफ की.

यह भी पढ़ें: Spider Man Brand New Day ने पहले दिन की बंपर कमाई, ओपनिंग डे पर बनाए ये रिकॉर्ड

विज्ञापन

रणबीर कपूर को दी सलाह

वहीं नितीश भारद्वाज ने रणबीर कपूर की तारीफ करते हुए उन्हें एक स्पेशल सलाह भी दे डाली. एक्टर ने कहा, ‘मैं रणबीर कपूर की एक्टिंग का हमेशा से फैन रहा हूं. लेकिन अब उन्हें भारत की संस्कृति दिखाने वाली फिल्में ही चुननी चाहिए. चाहे कोई कितनी भी बड़ी रकम दे ‘एनिमल’ जैसी फिल्में मत करना. इससे आपकी इमेज खराब होगी. भारत में ऐसी बहुत सी कहानियां हैं जो संस्कृति भी दिखाती हैं और आपकी छवि को और निखार देंगीं.’

यह भी पढ़ें: Movies in Theatre: इस वीकेंड थिएटर्स में देखें ये 5 धमाकेदार फिल्में, एक्शन-रोमांस और कॉमेडी से हैं भरपूर

विज्ञापन

कब रिलीज होगी फिल्म?

बता दें रणबीर कपूर की ‘रामायण’ इस साल दीवाली के मौके पर रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ-साथ यश, साई पल्लवी, रकुल प्रीत सिंह, काजल अग्रवाल, अरुण गोविल, विवेक ओबेरॉय, रवि दुबे, लारा दत्ता, शीबा चड्ढा, सौरभ सचदेवा और अनुपम खेर भी नजर आएंगे. वहीं इस फिल्म का दूसरा पार्ट 2027 में दीवाली के मौके पर रिलीज किया जाएगा.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola