2020 की इस ड्रामा फिल्म में एक्टर ने की ऐसी एक्टिंग, याद आ गए चार्ली चैप्लिन, IMDb पर है 7.8 रेटिंग

Ram Singh Charlie Drama Movie: कुछ फिल्में आपके दिमाग में हफ्तों नहीं बल्कि महीनों तक रहती हैं. ऐसी ही एक फिल्म है, जिसमें एक्टर कुमुद मिश्रा की दमदार एक्टिंग देखकर आपको चार्ली चैप्लिन की याद आ जाएगी. इसको IMDb पर 7.8 रेटिंग मिली है.

ram singh charlie

ram singh charlie

विज्ञापन

Kumud Mishra as Charlie Chaplin: साल 2020 में रिलीज हुई फिल्म राम सिंह चार्ली एक साधारण लेकिन दिल को छू लेने वाली ड्रामा फिल्म है. यह फिल्म कलाकारों की जिंदगी के संघर्ष को दिखाती है. इस फिल्म की कहानी में जब सर्कस बंद हो जाता है तो उनके सपने कैसे टूटते हैं, यह कहानी बताती है. फिल्म के मुख्य किरदार राम सिंह की एक्टिंग इतनी शानदार है कि देखने वाले चार्ली चैप्लिन याद आने लगते हैं.

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड के ‘Mr. Perfectionist’ ने रिद्धिमा कपूर की एक्टिंग पर लगाई मुहर, क्या भाई रणबीर पर भारी पड़ेंगी बहन?

विज्ञापन

कुमुद मिश्रा की कमाल की एक्टिंग

फिल्म में कुमुद मिश्रा ने राम सिंह उर्फ चार्ली का रोल किया है. वे सर्कस में चार्ली चैप्लिन की नकल करते हैं. उनकी बॉडी लैंग्वेज, चेहरे के भाव और छोटी-छोटी हरकतें देखकर लगता है जैसे असली चार्ली चैप्लिन स्क्रीन पर हों. सर्कस बंद होने के बाद वे रिक्शा चलाते हैं लेकिन अपनी कला नहीं छोड़ते. दर्शक उनकी एक्टिंग से बहुत प्रभावित होते हैं. बिना ज्यादा डायलॉग बोले भी वे पूरी कहानी कह देते हैं. यही वजह है कि लोग उनकी तुलना चार्ली चैप्लिन से करते हैं.

फिल्म के कलाकार और निर्देशन

इस फिल्म में मुख्य किरदार कुमुद मिश्रा हैं. साथ में आपको दिव्या दत्ता भी मुख्य भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगी. इसका नितिन कक्कड़ ने निर्देशन किया बै. यह एक बहुत सेंसेटिव ड्रामा फिल्म है, जिसे देखकर आप कई जगहों पर इमोशनल हो जाएंगे. फिल्म को IMDb पर 7.8/10 की शानदार रेटिंग मिली हुई है. आज इसे YouTube पर बिल्कुल फ्री में देख सकते हैं.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ