मशहूर साउथ एक्टर Mohanlal हुए अस्पताल में भर्ती, फैंस की बढ़ी चिंता

Mohanlal Hospitalised: साउथ के जाने-माने एक्टर को लेकर एक बुरी खबर सामने आ रही है। अब एक्टर की तबीयत इतनी खराब हो गई है कि उन्हें अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है।

Mohanlal Hospitalised

Mohanlal Hospitalised

विज्ञापन

Mohanlal Hospitalised: साउथ इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आ रही है। साउथ के बड़े सुपरस्टार की अचानक हालत बिगड़ गई है और मामला इस कदर हाथ से निकल गया कि अब एक्टर को अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा है। एक्टर मोहनलाल अब हॉस्पिटल में एडमिट हो गए हैं और ये खबर सुनकर उनके फैंस का बुरा हाल है। हर किसी को यही चिंता सता रही है कि अचानक मोहनलाल को क्या हो गया? अब एक्टर को लेकर कई जरूरी डिटेल्स सामने आई हैं।

एक्टर को क्या हुआ?

खबरें सामने आ रही हैं कि साउथ सुपरस्टार मोहनलाल को कुछ हेल्थ इश्यू हो गए हैं। उन्हें क्या हुआ है अब उसे लेकर भी जानकारी सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर को तेज बुखार है। इतना ही नहीं उन्हें सांस लेने में कुछ तकलीफ का सामना करना पड़ रहा है। जब उनकी समस्या ज्यादा बड़ी तो एक्टर को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब मोहनलाल को सांस लेने में शिकायत हो रही है ये जानकर फैंस भी घबरा गए हैं। हर किसी को इस वक्त एक्टर की सेहत को लेकर चिंता हो रही है।

विज्ञापन

डॉक्टरों ने एक्टर को दी खास सलाह

अब मोहनलाल के अस्पताल में भर्ती होने की खबर ऑफिशियली कंफर्म हो चुकी है। अस्पताल की तरफ से एक बयान जारी किया गया है। कोच्चि के अस्पताल में डॉक्टरों की टीम एक्टर का पूरा ध्यान रख रही है। उन्हें लगातार मेडिसिन दी जा रही हैं। इतना ही नहीं एक्टर को डॉक्टर्स से खास हिदायत मिली है कि कम से कम 5 दिनों तक पब्लिक प्लेस पर नहीं जाना है। दरअसल, एक्टर को वायरल इंफेक्शन हुआ है और अगर वो पब्लिक प्लेस या भीड़-भाड़ वाली जगहों पर घूमेंगे तो ये वायरल इंफेक्शन बाकी लोगों को भी हो सकता है।

विज्ञापन

फैंस को हुई चिंता

बता दें, मोहनलाल को मायलगिया (मसल्स पेन) की दिक्कत हो गई थी और इसके बाद ही उन्हें अस्पताल में जाना पड़ा। अब डॉक्टरों ने एक्टर को आराम करने के लिए कहा है। दूसरी तरफ अब फैंस उनके ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं। एक्टर के अस्पताल में जाते ही उनके फैंस बेचैन हो गए हैं। हर किसी को एक्टर के जल्द ठीक होने की दुआ करते हुए देखा जा सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ