आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और अभिनेता पवन कल्याण के बेटे को चोट लग गई है। एएनआई की रिपोर्ट की मानें तो मार्क शंकर के स्कूल में आग लगी और इस घटना में उनके हाथ-पैर में चोटें आई हैं। साथ ही उन्हें सांस लेने में भी दिक्कत हो रही है। जैसे ही खबर सामने आई, तो सभी को मार्क शंकर की चिंता हुई और सभी उनकी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।
एएनआई के ट्वीट में क्या?
खबर की जानकारी देते हुए एएनआई ने अपने एक्स अकाउंट पर एक ट्वीट शेयर किया। इस ट्वीट में जानकारी दी गई कि आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण के छोटे बेटे मार्क शंकर के स्कूल सिंगापुर में आग लग गई। इस दौरान मार्क के हाथ और पैर में चोट आई है। इसके अलावा स्मोक की वजह से उन्हें सांस लेने में भी दिक्कत हो रही है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज चल रहा है।
मान्यम के दौरे पर पवन
इतना ही नहीं बल्कि इस घटना के बारे में जन सेना पार्टी ने अपने एक्स अकाउंट पर जानकारी शेयर की है। गौरतलब है कि पवन कल्याण इस वक्त मान्यम के दौरे पर हैं और इसके बाद ही वो सिंगापुर के लिए रवाना होंगे। हालांकि, अधिकारियों और नेताओं ने उन्हें दौरा रोककर सिंगापुर जाने की सलाह दी है, लेकिन पवन ने इसके लिए मना कर दिया।
दौरे के बाद जाएंगे सिंगापुर
पवन का कहना है कि मैंने उस गांव के आदिवासियों से वादा किया है। इसलिए मैं वहां पर जाऊंगा और उन लोगों से बात करूंगा। साथ ही उनकी परेशानियों के बारे में पता लगाऊंगा। पवन का कहना है कि वो कार्यक्रमों को पूरा करके ही जाएंगे। पवन मान्यम में अपना दौरा पूरा करने के बाद विशाखापटनम जाएंगे और वहां से ही उनके सिंगापुर जाने का इंतजाम भी किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- जाट में सनी देओल को चुनौती देगा ये एक्टर, पहली बार विलेन बनने वाला कौन?